Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Sonipat: Dushyant corners the government, asks it to name a single major project from the last two years that has given Haryana a new identity.
{"_id":"6aa6976c665b89ee520b0012","slug":"video-sonipat-dushyant-corners-the-government-asks-it-to-name-a-single-major-project-from-the-last-two-years-that-has-given-haryana-a-new-identity-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: दुष्यंत ने सरकार को घेरा, बोले- दो साल में हरियाणा को नई पहचान देने वाला एक बड़ा प्रोजेक्ट बताए सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: दुष्यंत ने सरकार को घेरा, बोले- दो साल में हरियाणा को नई पहचान देने वाला एक बड़ा प्रोजेक्ट बताए सरकार
सोनीपत। गांव गोपालपुर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर औद्योगिक विकास और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जिस औद्योगिकीकरण की शुरुआत हुई थी, सैनी सरकार ने उस पर पूर्ण विराम लगा दिया है। सरकार के पास प्रदेश के विकास को लेकर न तो स्पष्ट सोच दिखाई दे रही है और न ही कोई ठोस नीति।
पत्रकारों से बातचीत में दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार के दो साल के कार्यकाल में ऐसा कोई बड़ा प्रोजेक्ट सामने नहीं आया, जिससे हरियाणा को देशभर में नई पहचान मिली हो। उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल करते हुए कहा कि सरकार अपने दो साल के कार्यकाल का एक ऐसा बड़ा प्रोजेक्ट बताए, जिसने प्रदेश के विकास की दिशा बदलने का काम किया हो।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार का ध्यान हरियाणा के विकास के बजाय पंजाब के चुनाव पर अधिक है। पंजाब चुनाव को लेकर सरकार की सक्रियता के कारण हरियाणा की अनदेखी हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक निवेश बढ़ाने के साथ युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर पैदा करने की जरूरत है, लेकिन सरकार इस दिशा में गंभीरता से काम नहीं कर रही।
खरखौदा में मारुति प्लांट सहित क्षेत्र में हुए औद्योगिक विकास का जिक्र करते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान खरखौदा क्षेत्र में औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए गए। उन्होंने कहा कि आज खरखौदा जिस औद्योगिक पहचान की ओर बढ़ रहा है, उसमें पूर्ववर्ती सरकार के प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। औद्योगिक निवेश से क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार और स्थानीय स्तर पर व्यापार के नए अवसर पैदा हुए हैं। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। इस दौरान जिला अध्यक्ष अशोक सरोहा, वरिष्ठ नेता देवेंद्र दहिया, पूर्व चेयरमैन सुमित राणा, दिनेश चौहान, बिजेंद्र आंतिल, दीपक मलिक, अमित आंतिल, राजपाल सेवली, पदम रांगी, अजय कुहाड़, शुभम नैन, हर्ष दहिया, रमेश पहलवान भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।