Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Government is diverting attention from the real issues facing the public by giving matters a religious hue

धार्मिक रंग देकर जनता के असल मुद्दों से ध्यान भटका रही सरकार : दुष्यंत चौटाला

Sat, 14 Nov 2026 07:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
Government is diverting attention from the real issues facing the public by giving matters a religious hue
फोटो: : सोनीपत के बहालगढ़ रोड पर आयोजित जिला स्तरीय जजपा कार्यकारिणी की बैठक को संबो​धित करते प
- धान खरीद में बड़े स्तर पर गड़बड़ी का आरोप, प्रधानमंत्री से सीबीआई जांच की मांग करेगी जजपा
विज्ञापन

- बोले- प्रदेश की मंडियों में किसानों को फसल के खरीदार नहीं मिल रहे, मुख्यमंत्री पंजाब के दौरों में व्यस्त
फोटो: 26 व 27 :
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भाजपा सरकार पर जनता के असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए हर मामले को धार्मिक रंग देने का आरोप लगाया है। मंडियों में धान खरीद के दौरान बड़े स्तर पर गड़बड़ी हुई है। जजपा प्रधानमंत्री से इसकी उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग करेगी।
दुष्यंत चौटाला शनिवार को बहालगढ़ रोड पर पार्टी की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि नाकामी और भाजपा सरकार की मंशा अब जगजाहिर हो चुकी है। सवाल चुनाव आयोग से पूछा जाता है, और जवाब भाजपा की ओर से आता है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग स्वतंत्र रूप से काम करने के बजाय भाजपा के दिशा-निर्देशों पर नागरिकों के अधिकारों का हनन कर रहा है। भाजपा अब वोट डकैती के मुद्दे को भी धार्मिक एंगल देकर जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। बैठक में जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा सहित वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक का आयोजन छह दिसंबर को महेंद्रगढ़ में होने वाली पार्टी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियों को लेकर किया गया था।
विज्ञापन

----------
मुख्यमंत्री पंजाब के दौरों में व्यस्त
पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की मंडियों में किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए खरीदार नहीं मिल रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंजाब के दौरों में व्यस्त हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि धान खरीद में बड़े स्तर पर गड़बड़ी हुई है। जेजेपी इस मामले को तथ्यों के साथ उठाकर प्रधानमंत्री तक पहुंचाएगी और सीबीआई जांच की मांग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
भाजपा और हुड्डा के बीच चल रहा फ्रेंडली मैच
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बीच फ्रेंडली मैच चल रहा है। हुड्डा पिता-पुत्र प्रदेश के जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने के बजाय दिल्ली दरबार में हाजिरी लगाने में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि जनता महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं से जूझ रही है, लेकिन विपक्ष अपनी जिम्मेदारी निभाने में नाकाम है।

----
छह दिसंबर को महेंद्रगढ़ में होगी जन-जन अधिकार रैली
जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से प्रदेश का हर वर्ग परेशान है और जनता बदलाव चाहती है। पार्टी छह दिसंबर को स्थापना दिवस पर महेंद्रगढ़ में जन-जन अधिकार रैली आयोजित करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं और प्रदेशवासियों से बड़ी संख्या में रैली में पहुंचने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं से रैली की तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।

फोटो: : सोनीपत के बहालगढ़ रोड पर आयोजित जिला स्तरीय जजपा कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते प

फोटो: : सोनीपत के बहालगढ़ रोड पर आयोजित जिला स्तरीय जजपा कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते प

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed