Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Responsibilities assigned to party workers regarding preparations for the 'Samarasata Sankalp Yatra' (Harmony Pledge Journey)
{"_id":"6b044a1f904026aac000d322","slug":"video-responsibilities-assigned-to-party-workers-regarding-preparations-for-the-samarasata-sankalp-yatra-harmony-pledge-journey-2026-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"समरसता संकल्प यात्रा की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समरसता संकल्प यात्रा की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां
गोहाना। सोनीपत रोड पर भाजपा कार्यालय में सोमवार को संगठनात्मक बैठक हुई। बैठक में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहनलाल बड़ौली और पूर्व मंत्री कविता जैन ने समरसता संकल्प यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय की।
उन्होंने कहा कि सद्गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में देशव्यापी समरसता संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा 25 नवंबर को यमुनानगर से हरियाणा में प्रवेश कर अंबाला होते हुए कुरुक्षेत्र पहुंचेगी। उमरी में मुख्यमंत्री नायब सैनी की जनसभा होगी। 26 नवंबर को यात्रा करनाल और पानीपत होते हुए सोनीपत पहुंचेगी, जहां बहालगढ़ में जनसभा आयोजित की जाएगी। सद्गुरु रविदास महाराज ने समानता, सामाजिक न्याय और मानवता का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से यात्रा को भव्य बनाने और समाज के प्रत्येक वर्ग तक समरसता का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया। पूर्व मंत्री कविता जैन ने कहा कि समरसता संकल्प यात्रा सामाजिक एकता, भाईचारे और समानता की भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अभियान है। इसमें महिलाओं, युवाओं और सभी सामाजिक वर्गों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।