Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmana women will make sauce from tomatoes

आत्मनिर्भर : टमाटर से सॉस बनाएंगी फरमाणा की महिलाएं

Mon, 23 Nov 2026 07:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
Farmana women will make sauce from tomatoes
फोटो: सोनीपत के गांव गांव फरमाना में महिलाओं को स्वरोजगार के तहत खाद्य सामग्री बनाने का प्रशिक्
- तरीके, पैकेजिंग, लेबलिंग और ब्रांडिंग की दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने गांव फरमाणा में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिलाओं को टमाटर से सॉस (केचप) तैयार करने की विधि के बारे में जानकारी दी गई।
खाद्य पदार्थों में मिलावट की पहचान, सुरक्षित भोजन के चयन और खाद्य प्रसंस्करण के माध्यम से रोजगार के अवसर तलाशने के बारे में भी जागरूक किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाओं को टमाटर से सॉस तैयार करने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

उन्हें सॉस बनाने में इस्तेमाल होने वाली आवश्यक सामग्री, प्रसंस्करण तकनीक, साफ-सफाई और उत्पाद की गुणवत्ता बनाए रखने के तरीके समझाए गए। कार्यक्रम में निफ्टम के बीटेक, एमटेक और एमबीए के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान प्रो. आनंद किशोर, डॉ. सारिका यादव और डॉ. विजय एन कर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

पैकेजिंग और ब्रांडिंग से बढ़ेगी पहचान
महिलाओं को खाद्य उत्पादों की पैकेजिंग, लेबलिंग और ब्रांडिंग के महत्व के बारे में भी बताया गया। समझाया गया कि बेहतर पैकेजिंग और गुणवत्ता के माध्यम से घरेलू स्तर पर तैयार उत्पादों को बाजार में पहचान दिलाई जा सकती है।

----
मिलावट के खतरों से किया जागरूक
टीम ने मिलावटी खाद्य सामग्री की पहचान करने के सरल घरेलू तरीकों के बारे में बताया। ग्रामीणों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थों का चयन करने और खरीदारी करते समय खाद्य उत्पादों के लेबल को ध्यानपूर्वक पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
एफएसएसएआई मानकों और उपभोक्ता अधिकारों की दी जानकारी
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed