Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Paddy procurement remains suspended at the grain market for the second consecutive day; approximately 30,000 bags have been lifted.
{"_id":"6ae48256123042103904ecfc","slug":"video-paddy-procurement-remains-suspended-at-the-grain-market-for-the-second-consecutive-day-approximately-30000-bags-have-been-lifted-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"अनाज मंडी में दूसरे दिन भी धान की खरीद बंद, करीब 30 हजार बैग का हुआ उठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाज मंडी में दूसरे दिन भी धान की खरीद बंद, करीब 30 हजार बैग का हुआ उठान
गोहाना। क्षेत्र में वीरवार को हुई बारिश के कारण दूसरे दिन शुक्रवार को भी नई अनाज मंडी में धान की खरीद का कार्य प्रभावित रहा। व्यापारियों ने केवल शेड के नीचे रखी हुई फसल की ही खरीद की। खरीद का कार्य धीमा होने के चलते एजेंसी ने फसल का उठान करवाया। एजेंसी ने मंडी परिसर से करीब 30 हजार बैग का उठान किया गया।
क्षेत्र में वीरवार को दिनभर बारिश हुई थी। बारिश के कारण खेतों में धान की कटाई और अनाज मंडी में खरीद का कार्य बाधित हो गया। वीरवार को बारिश के चलते धान की खरीद नहीं हुई। वहीं शुक्रवार को भी नमी अधिक होने के चलते खरीद का कार्य प्रभावित रहा। बारिश में भीगने से फसल में नमी की मात्रा बढ़ी हुई है। शुक्रवार को आढ़तियों ने फसल को सुखाने के लिए परिसर में फैला दिया। कटाई का कार्य रूका होने के कारण अनाज मंडी में फसल की आवक भी नाममात्र ही रही, जिसके चलते एजेंसी को दिन के समय फसल के उठान का समय मिल गया। एजेंसी ने दिन के समय 30 हजार बैग का उठान करवाया। फसल के उठान का कार्य रात के समय भी चलेगा, जिससे किसानों को शनिवार को फसल उतारने के लिए पर्याप्त स्थान मिल जाएगा। अधिकारियों के अनुसार अनाज मंडी में 73342 क्विंटल धान का उठान होना बाकी है। मार्केट कमेटी सचिव सविता जैन का कहना है कि बारिश के कारण फसल में नमी बढ़ने से खरीद का कार्य प्रभावित हुआ है। मंडी में अब धान का उठान करवाया जा रहा है, ताकि किसानों को फसल उतारने का स्थान मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।