फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Tiger Shroff firing case: Aman arrested from Sonipat

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: सोनीपत से अमन गिरफ्तार, केस में अब तक हो चुकीं 12 गिरफ्तारियां

Fri, 30 Oct 2026 08:15 AM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत Published by: Akash Dubey Updated Fri, 30 Oct 2026 08:15 AM IST
सार

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में सोनीपत से अमन गिरफ्तार हुआ है, यह मामले में 12वीं गिरफ्तारी है। 11 अन्य आरोपियों पर मकोका लगा, जिन्हें पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

विज्ञापन
Tiger Shroff firing case: Aman arrested from Sonipat
सोनीपत में पकड़ा गया अमन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है। यह इस मामले में कुल 12वीं गिरफ्तारी है।

विज्ञापन


मुंबई पुलिस ने सोनीपत के रोहणा गांव से अमन नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अमन को देर रात पूछताछ के बाद पकड़ा गया। वह पहले गिरफ्तार हो चुके कुणाल का दोस्त बताया जा रहा है। मुंबई पुलिस ने अमन के बैंक खाते में पैसों का लेनदेन पाया। इसी वित्तीय लेनदेन के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। मुंबई पुलिस अब अमन को कोर्ट में पेश करेगी। इसके बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाया जाएगा।


इससे पहले गुरुवार को 11 आरोपियों को हिरासत में भेजा 
गुरुवार को पुलिस ने टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में गिरफ्तार 11 आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) के प्रावधान लागू किए हैं। इसके बाद सभी आरोपियों को दोबारा गिरफ्तार कर विशेष मकोका अदालत में पेश किया गया। विशेष न्यायाधीश सत्यनारायण नवनंदर ने सभी आरोपियों को 6 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया।
विज्ञापन


18 अक्तूबर को टाइगर की कार पर हुई थी फायरिंग
  • यह घटना 18 अक्तूबर को मुंबई के जुहू इलाके में हुई थी।
  • टाइगर श्रॉफ फुटबॉल ग्राउंड से निकल रहे थे, तभी दो हमलावरों ने उनकी कार पर पांच राउंड फायरिंग की।
  • इस घटना में टाइगर बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके कार चालक और वहां मौजूद एक व्लॉगर घायल हो गए थे।
  • घटना के बाद सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट सामने आए थे, जिनमें कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों ने हमले की जिम्मेदारी ली थी।
  • हालांकि, मामले में पुलिस की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed