{"_id":"6a959a3c30cb0dbf4d026bda","slug":"video-out-of-control-bike-crashes-into-electric-pole-in-sonipat-two-colleagues-killed-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, दो सहकर्मियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, दो सहकर्मियों की मौत
सोनीपत। गांव धतूरी के पास रविवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक रोजी-रोटी कमाने के लिए उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से सोनीपत आते थे और धतूरी स्थित शीशा फैक्टरी में काम करते थे। हादसा रात धतूरी के पास मोड़ पर हुआ। हादसे का पता लगने पर पुलिस को अवगत कराया गया। सुबह परिजनों को मामले का पता लगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गांव मुकारी निवासी राहुल त्यागी (35) और अनुज दत्त उर्फ विजय (34) धतूरी गांव में शीशा फैक्टरी में नौकरी करते थे। वह दोनों बाइक पर सवार होकर फैक्टरी में काम करने के लिए सोनीपत आते थे और ड्यूटी पूरी करने के बाद वापस घर लौटते थे। रविवार रात को दोनों बाइक से घर के निकले थे। बाइक को राहुल चला रहे थे। जब वह गांव धतूरी में मोड़ पर पहुंचे तो उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। बाइक सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे से टकरा गई। देर रात अंधेरा होने के चलते किसी को पता नहीं लगा। बाद में मामले का पता लगने पर दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सुबह परिजनों को मामले का पता लगा। जिसके बाद परिवार के सदस्य नागरिक अस्पताल में पहुंचे। जहां पुलिस ने पंचनामा कराया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।