{"_id":"695d2c7b19198c31d0029bf4","slug":"video-aap-protest-over-ankita-bhandari-murder-case-2026-01-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: अंकिता भंडारी हत्याकांड के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने जलाया भाजपा नेता का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: अंकिता भंडारी हत्याकांड के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने जलाया भाजपा नेता का पुतला
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को अंकिता भंडारी हत्याकांड के विरोध में गीता भवन चौक पर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर भाजपा नेता का पुतला जलाया।
आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष रणबीर छिक्कारा ने आरोप लगाया कि सरकार इस जघन्य हत्याकांड में आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है। अंकिता भंडारी हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपी को सजा नहीं मिलती, आम आदमी पार्टी चुप नहीं बैठेगी। प्रत्याशी चयन कमेटी के चेयरमैन विमल किशोर ने मांग करते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच हो तथा पीड़ित परिवार को न्याय मिले। इस दौरान जिला सचिव विकास दहिया, युवा जिला अध्यक्ष अंकुश त्यागी, लोकसभा सचिव राजेश सरोहा, जिला उपाध्यक्ष नरेश कौशिक, खरखौदा हलकाध्यक्ष सुनील दहिया, रामबीर सिंह, राहुल शर्मा भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।