फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Sirsa News ›   VIDEO : In Sirsa, the employee's son attacked the shopkeeper with a knife, expressed anger by blocking the road

VIDEO : सिरसा में कर्मचारी के बेटे ने दुकानदार पर किया चाकू से हमला, सड़क पर जाम लगाकर जताया रोष

Tue, 11 Mar 2025 02:15 PM IST
Naveen Dalal नवीन दलाल
Updated Tue, 11 Mar 2025 02:15 PM IST
VIDEO : In Sirsa, the employee's son attacked the shopkeeper with a knife, expressed anger by blocking the road
शहर के मुख्य बाजार स्थित लवली मिष्ठान भंडार पर मंगलवार सुबह एक युवक द्वारा दुकानदार पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया। घटना के बाद गुस्साए दुकानदारों ने सड़क पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया और दोषी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने दुकानदारों को समझाकर मामला शांत कराया और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद सड़क जाम को खुलवाया गया। दुकानदार बाबूलाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह नगरपालिका की एक महिला कर्मचारी सड़क पर झाड़ू लगा रही थी। इस दौरान धूल उड़ने से दुकान के अंदर रखे खाने-पीने के सामान पर असर पड़ रहा था। बाबूलाल के बेटे ने महिला कर्मचारी से निवेदन किया कि वह कुछ देर के लिए झाड़ू लगाना बंद कर दें ताकि वह सड़क पर पानी का छिड़काव कर सके और धूल न उड़े। हालांकि, महिला कर्मचारी ने उसकी बात नहीं मानी और झाड़ू लगाती रही। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद महिला कर्मचारी ने अपने बेटे को फोन कर मौके पर बुला लिया। कुछ देर बाद महिला कर्मचारी का बेटा मौके पर पहुंचा और गुस्से में दुकानदार से बहस करने लगा। देखते ही देखते युवक ने दुकानदार पर चाकू से हमला करने का प्रयास किया और दुकान के शीशे तोड़ दिए। आसपास के दुकानदारों ने जब यह देखा तो वह तुरंत इकट्ठे हो गए। भीड़ को आता देख युवक मौके से फरार हो गया। इस घटना से नाराज दुकानदारों ने तुरंत सड़क पर जाम लगा दिया और आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। जाम के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नाराज दुकानदारों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने दुकानदारों को आश्वासन दिया कि आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद दुकानदारों ने जाम खोल दिया और बाजार में स्थिति सामान्य हुई। दुकानदार बाबूलाल का कहना है कि जिस तरह से युवक ने उनकी दुकान पर चाकू से हमला करने का प्रयास किया और तोड़फोड़ की, वह बेहद निंदनीय है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपी युवक के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई हो ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हो। इस संबंध में थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवक की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि इस तरह की घटनाओं को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Umaria News: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को पर्यावरण सुरक्षा की दी जानकारी

11 Mar 2025

VIDEO : ज्ञानी कुलदीप सिंह ने श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार की सेवा संभाली

11 Mar 2025

Nagaur News: दोस्त ने अपने ही दोस्त पर किया चाकू से हमला, इलाज के दौरान हुई मौत, वारदात के बाद आरोपी फरार

11 Mar 2025

Shahdol News: करंट में गंवाए दोनों हाथ फिर भी नहीं हारी हिम्मत, ऑटो चालक दिव्यांगों के लिए बना प्रेरणास्रोत

11 Mar 2025

VIDEO : Meerut: शहर काजी के जनाजे में उमड़ा जनजैलाब

11 Mar 2025
विज्ञापन

VIDEO : परिक्रमा मार्ग में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास की अनुपम छटा बिखरी

10 Mar 2025

VIDEO : जेके मंदिर में रंगोत्सव में उड़ा अबीर-गुलाल, फूलों की होली खेली

10 Mar 2025
विज्ञापन

VIDEO : श्री सांवरिया सेठ सेवक परिषद की ओर से मनाया गया रंग-रंगीला फाल्गुन एकादशी उत्सव

10 Mar 2025

VIDEO : कानपुर में पार्षद ने सीवर लाइन के गड्ढे में उतरकर किया प्रदर्शन

10 Mar 2025

VIDEO : दीवारें कहेंगी वीर नारियाें की दास्तां, विकास भवन की गैलरियों में 50 महिला महान हस्तियों की लगाई गई फोटो

10 Mar 2025

VIDEO : अलीगढ़ के सूतमिल इलाके स्थित डीजे गोदाम में लगी आग

10 Mar 2025

VIDEO : गाजियाबाद के मुरादनगर में खाटू श्याम जी के तीन दिवसीय मेले का हुआ शुभारंभ

10 Mar 2025

VIDEO : गाजियाबाद पहुंचे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, बोले- गौ रक्षा पर रुख साफ करे सरकार

10 Mar 2025

VIDEO : बुलंदशहर में पशु चोरों से पुलिस की मुठभेड़ में एक गिरफ्तार

10 Mar 2025

VIDEO : होली मिलन समारोह में महिलाओं ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर दी बधाई

10 Mar 2025

VIDEO : सरोजनीनगर आभार दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया संबोधित

10 Mar 2025

VIDEO : सरोजनीनगर आभार दिवस कार्यक्रम में कवियत्री अनामिका जैन अंबर ने बांधी समां

10 Mar 2025

VIDEO : लखनऊ में शिव शक्ति मंदिर का शिलान्यास पूजन संपन्न

10 Mar 2025

VIDEO : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चुनाव कमेटी के चयन की बैठक स्थगित, निवासियों ने किया हंगामा

10 Mar 2025

VIDEO : दून से पहले हरियाणा के अराईयांवाला में हुआ झंडे जी का आरोहण

10 Mar 2025

VIDEO : जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बोले, गौ रक्षा पर रुख साफ करे सरकार

10 Mar 2025

VIDEO : ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण में बढ़े सर्किल रेट के अनुसार मुआवजा मांग रहे किसान, निकाली ट्रैक्टर रैली

10 Mar 2025

30 दिवसीय महिला दर्जी फैशन डिजाइनिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन

10 Mar 2025

Sirohi News: तेलुगु फिल्म जटाधारा की शूटिंग के लिए सोनाक्षी सिन्हा पहुंचीं आबूरोड, अगले 40 दिन का है कार्यक्रम

10 Mar 2025

Khargone: गन्ना कटाई के नाम पर 20 मजदूरों को महाराष्ट्र में बनाया बंधक, जमकर पीटा, भागे तो गाड़ी से कुचला

10 Mar 2025

VIDEO : एएमयू में होली खेलने पर प्रॉक्टर प्रोफेसर मो. वसीम अली बोले खुलकर

10 Mar 2025

Chhatarpur News: टीआई आत्महत्या केस में पुलिस के हाथ लगी संदिग्ध युवती, एक दर्जन से अधिक लोग रिमांड पर

10 Mar 2025

VIDEO : भारतीय किसान यूनियन ने मुआवजे की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

10 Mar 2025

VIDEO : करनाल में 120 त्रिशूल यात्रा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया

10 Mar 2025

VIDEO : काशी पहुंचीं UP की राज्यपाल, बोलीं- बेटा-बेटियों में भेदभाव मिटाएं, NSE से MoU; महिलाओं को मिलेगी ये जानकारी

10 Mar 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed