फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   mahila congress sangthan vistar application today and tomorrow

Sirsa News: महिला कांग्रेस में संगठन विस्तार के लिए 17-18 सितंबर को आवेदन

Wed, 16 Sep 2026 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 16 Sep 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
mahila congress sangthan vistar application today and tomorrow
यह प्रक्रिया बेगू रोड स्थित जिला कांग्रेस भवन में चलेगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। महिला कांग्रेस में संगठनात्मक विस्तार की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिले में 17 और 18 सितंबर को महिला कार्यकर्ताओं से सीधे आवेदन लिए जाएंगे। यह प्रक्रिया बेगू रोड स्थित जिला कांग्रेस भवन में चलेगी।
आवेदन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। इस दौरान संगठन के विभिन्न पदों के लिए इच्छुक महिलाएं आवेदन कर सकेंगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष बेनीवाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान की पर्यवेक्षक किरणदीप ग्रेवाल मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन

वे महिला कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से बातचीत करेंगी। संगठन में जिम्मेदारी लेने की इच्छुक महिलाओं से उनकी सक्रियता पूछी जाएगी। उनके संगठन से जुड़े अनुभव के बारे में भी जानकारी ली जाएगी। मौके पर ही आवेदन फॉर्म भरवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन सृजन अभियान
यह प्रक्रिया संगठन सृजन अभियान का हिस्सा है। इसके तहत महिला कांग्रेस में जिला स्तर से लेकर जमीनी स्तर तक संगठन को मजबूत किया जा रहा है। प्रदेश महिला कांग्रेस के अनुसार, पर्यवेक्षक महिला नेताओं से संवाद कर रहे हैं। वे सक्रिय कार्यकर्ताओं से भी बातचीत कर नए नेतृत्व की पहचान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed