फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Anshul Chhatrapati raises questions over Gurmeet Ram Rahim repeatedly being granted parole and furlough.

गुरमीत राम रहीम को बार-बार पैरोल व फरलो मिलने पर अंशुल छत्रपति ने उठाए सवाल

Tue, 25 Aug 2026 08:08 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Tue, 25 Aug 2026 08:08 PM IST
Anshul Chhatrapati raises questions over Gurmeet Ram Rahim repeatedly being granted parole and furlough.
सिरसा। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बार-बार पैरोल व फरलो मिलने को लेकर दिवंगत पत्रकार रामचंद्र छत्रपति के बड़े पुत्र अंशुल छत्रपति ने कड़ा विरोध जताया है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि डेरा प्रमुख को बार-बार पैरोल और फरलो मिलने के मामले में सरकारी सिस्टम व प्रदेश के मुखिया से सवाल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर बार पैरोल मिलने से सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होते हैं। अंशुल छत्रपति ने कहा कि गुरमीत राम रहीम गंभीर आपराधिक मामलों में दोषी ठहराया जा चुका है। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति को बार-बार पैरोल व फरलो मिलना व्यवस्था के लिए बड़ा सवाल है। यदि ऐसा व्यक्ति बार-बार पैरोल व फरलो का हकदार है तो यह व्यवस्था का मजाक और बेहद शर्म की बात है। उन्होंने न्यायिक व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए। अंशुल छत्रपति ने कहा कि लोगों के बीच यह भ्रम फैलाया जाता रहा है कि पैरोल और फरलो देने में सरकार की कोई भूमिका नहीं होती और यह पूरी तरह न्यायिक व्यवस्था का फैसला है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वास्तविक स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए और न्यायपालिका को भी इस पर संज्ञान लेना चाहिए।अंशुल छत्रपति ने कहा कि उनका सवाल न्यायपालिका से भी है कि गुरमीत राम रहीम से जुड़े मामलों में सुनवाई की प्रक्रिया में इतनी देरी क्यों हो रही है। उन्होंने कहा कि हत्या के मामलों से संबंधित अपीलों का निपटारा पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में अपेक्षाकृत तेजी से हुआ, लेकिन दुष्कर्म के मामले में अपील पर अभी तक फैसला नहीं आया है। उन्होंने कहा कि गुरमीत राम रहीम की ओर से सजा निलंबित करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है, इस मामले में सुनवाई चल रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि हत्या से जुड़ी अपील पर सुनवाई हो सकती है तो दुष्कर्म से संबंधित अपील पर भी प्राथमिकता से सुनवाई क्यों नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि सजा निलंबित करने की याचिका पर कई न्यायाधीशों के सुनवाई से अलग होने की बात भी सामने आई है, जिसका कारण आम लोगों की समझ से परे है। न्यायपालिका को अपनी ताकत दिखाते हुए कानून के अनुसार कार्रवाई करनी चाहिए -------------------------------- अंशुल छत्रपति ने कहा कि गुरमीत राम रहीम एक दोषी व्यक्ति है और कानून ने ही उसे जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति का बड़ा तंत्र या साम्राज्य होने से कानून की नजर में उसकी स्थिति अलग नहीं हो सकती। न्यायपालिका को अपनी ताकत दिखाते हुए कानून के अनुसार कार्रवाई करनी चाहिए। राजनीतिक दलों के लिए शर्म की बात है ----------------------------- अंशुल ने राजनीतिक दलों पर भी निशाना साधा। अंशुल छत्रपति ने कहा कि वर्ष 2002 से सभी राजनीतिक दल डेरा सच्चा सौदा को लेकर अपने राजनीतिक हित साधते रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सिलसिला आज भी जारी है, जो सभी राजनीतिक दलों व सत्ताधारी पार्टी के लिए शर्म की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सोलन में अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन की कार्रवाई, फोरलेन से हटाई गईं रेहड़ियां-फड़ियां

25 Aug 2026

अपराजिता-100 मिलियन स्माइल अभियान: बेटियों को लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने का संदेश, एचएएस अधिकारी ने साझा किया संघर्ष का सफर

25 Aug 2026

काकादेव में ओपन जिम पार्क बदहाल, लाखों के उपकरण पड़े-पड़े खा रहे जंग

25 Aug 2026

सेल्फी पॉइंट पर उगी जंगली घास, छह महीने से नहीं हुई सफाई

25 Aug 2026

कानपुर: लाखों खर्च कर बनाए पब्लिक टॉयलेट, पानी के बिना बेकार हो रही सुविधा

25 Aug 2026
विज्ञापन

मंडी में भाजयुमो का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला फूंका; पुलिस से हुई छीनाझपटी

25 Aug 2026

सिरमौर: राखी के रंगों से सजे नाहन के बाजार, खरीदारी के लिए उमड़ी महिलाएं

25 Aug 2026
विज्ञापन

रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर औरैया में सुरक्षा कड़ी, पुलिस ने किए पुख्ता इंतजाम

25 Aug 2026

ऊना में ग्रामीण महिलाओं ने सजाए राखी के स्टॉल, हाथ से तैयार उत्पादों को मिल रहा बाजार

25 Aug 2026

अयोध्या में बारिश ने बिगाड़ी प्रदेशीय विद्यालयी प्रतियोगिता की व्यवस्था, पंडाल से टपका पानी

25 Aug 2026

VIDEO: हाथों में थामा कटोरा...कलेक्ट्रेट गेट पर दिव्यांगों ने मांगी भीख, एमजी रोड हुआ जाम; देखने वालों के थम गए कदम

25 Aug 2026

जीरा में फल और जूस की दुकान में लगी आग, सामान जलकर राख

मंडी: जोगिंदरनगर से सुगमता केंद्र सोलन शिफ्ट करने पर भड़का आक्रोश, शहर में निकली विरोध रैली

25 Aug 2026

बबेरू फायरिंग मामले में सभी नामजद आरोपी गिरफ्तार, तमंचा बरामद

25 Aug 2026

यमुनानगर में महिला आयोग की सदस्य ने महिला थाना और वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण

25 Aug 2026

जालंधर के डीआर स्टूडियो में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग

25 Aug 2026

यातायात चौराहे पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा हटाने का विरोध

25 Aug 2026

सोलन: बसाल हेलीपैड पर वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ट्रायल, नियमों पर खरा उतरने वालों को मिला लाइसेंस

25 Aug 2026

शाहजहांपुर: शिव बरात में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, झांकियों ने मोहा मन

25 Aug 2026

पठानकोट में एनएचएम कर्मचारियों की हल्ला-बोल हड़ताल नौवें दिन में दाखिल

सोनीपत में गांव की समस्याओं को लेकर बीडीपीओ को सौंपा ज्ञापन

25 Aug 2026

कन्नौज में खेत में मिला वृद्ध का शव, हत्या की आशंका पर जांच में जुटी पुलिस

25 Aug 2026

पंडित दीनदयाल उपाध्याय विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी, छात्रों ने दिखाए मॉडल

25 Aug 2026

VIDEO: रावली के जाम में फंसे प्रशासन के तीन अधिकारी

25 Aug 2026

VIDEO: दोस्त ने ही दिया दगा, कारोबारी से ठगे 40 लाख रुपये

25 Aug 2026

VIDEO: कल यातायात में रहेगा बदलाव, रूट देखकर ही निकलें

25 Aug 2026

VIDEO: बोगस फर्म का बड़ा फर्जीवाड़ा... 7.77 करोड़ की आईटीसी चोरी

25 Aug 2026

VIDEO: पेट्रोल न देने पर सेल्समैन से बाइक सवार दो युवकों का विवाद, मारपीट का आरोप

25 Aug 2026

VIDEO: एक ननद ने पकड़े हाथ, दूसरी ने घोंप दिया चाकू

25 Aug 2026

VIDEO: डिफेंस कॉरिडोर की साइट से 10 लाख का केबल चोरी

25 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed