फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Young man arrested with 471 grams of marijuana

Sirsa News: 471 ग्राम गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

Fri, 28 Aug 2026 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 28 Aug 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
Young man arrested with 471 grams of marijuana
सिरसा। वाल्मीकि चौक निवासी मोंटी से गांजा लेकर बेचने निकला चंडीगढ़िया मोहल्ला निवासी सूरज कुमार 471 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया गया है। हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की सिरसा शाखा के जांच अधिकारी गुरलाल सिंह ने बताया कि टीम वीरवार को गश्त के दौरान रानियां गेट पर मौजूद थी। इसी दौरान गली से हाथ में लिफाफा लेकर आ रहे युवक पर पुलिस को शक हुआ। तलाशी लेने पर लिफाफे से 471 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में सूरज ने बताया कि यह गांजा उसे वाल्मीकि चौक निवासी मोंटी ने बेचने के लिए दिया था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बाइक सवार युवक से 14.10 ग्राम हेरोइन बरामद

सीआईए स्टाफ पुलिस ने गांव फरवाई क्षेत्र से बाइक सवार ढाणी राय सिख निवासी मंगल सिंह को 14.10 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ सदर थाना सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस प्रवक्ता राजपाल ने बताया कि सीआईए टीम वीरवार को फरवाई क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार युवक पुलिस की गाड़ी देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से हेरोइन बरामद हुई। शुक्रवार को अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed