फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The solar controller has been broken for two months, and the rice crops in the field are drying up.

Sirsa News: दो माह से सोलर कंट्रोलर खराब, खेत में सूख रहीं धान की फसलें

Fri, 28 Aug 2026 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 28 Aug 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
The solar controller has been broken for two months, and the rice crops in the field are drying up.
खेत में सूख रही फसल। 
डिंग मंडी। सरकार की योजना के तहत ट्यूबवेल के लिए सोलर प्लांट लगवाने वाले किसान राकेश बुरड़क इन दिनों परेशानी झेल रहे हैं। सोलर प्लांट का कंट्रोलर करीब दो माह से कंपनी के पास है। मरम्मत के लिए ले जाने के बाद भी उसे वापस नहीं किया गया। इससे सोलर प्लांट से चलने वाला ट्यूबवेल बंद पड़ा है।
विज्ञापन

सिंचाई प्रभावित होने से धान की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है। उन्होंने ड्यूक कंपनी का सोलर प्लांट सरकारी योजना के तहत लगवाया था। कंपनी ने सिस्टम पर पांच साल की गारंटी दी है। यह अवधि अभी जारी है।
विज्ञापन

किसान के अनुसार 10 मई को कंट्रोलर अचानक खराब हो गया था। सूचना मिलने पर कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कंट्रोलर को मरम्मत के लिए अपने साथ ले लिया। जल्द ठीक कर वापस लगाने का आश्वासन दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दो माह बीतने के बाद भी कंट्रोलर नहीं लौटा। किसान ने कंपनी के टोल फ्री नंबर पर कई बार शिकायत दर्ज करवाई। संबंधित कर्मचारियों से भी संपर्क किया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। शुरुआत में जल्द कार्रवाई का भरोसा मिलता रहा। अब कर्मचारियों के फोन तक नहीं उठ रहे हैं।

किसान ने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कंपनी को कंट्रोलर जल्द वापस कर ट्यूबवेल की व्यवस्था बहाल करने के निर्देश देने की अपील की। किसान का कहना है कि देरी हुई तो उसकी मेहनत के साथ फसल को भी भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed