Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sirsa News
›
Allegations of vote theft are baseless; the Congress has no issues [to raise] — Krishan Panwar
{"_id":"6ad22bc39e8cb73e27047902","slug":"video-allegations-of-vote-theft-are-baseless-the-congress-has-no-issues-to-raise-krishan-panwar-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"वोट चोरी के आरोप निराधार, कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं : कृष्ण पंवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट चोरी के आरोप निराधार, कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं : कृष्ण पंवार
सिरसा। कैबिनेट मंत्री कृष्ण पंवार ने कांग्रेस पर वोट चोरी के नाम पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वह निराधार आरोप लगाकर राजनीतिक नैरेटिव बनाने की कोशिश कर रही है। यदि कांग्रेस के पास वोट चोरी के आरोपों के सबूत हैं तो उन्हें जनता के सामने रखना चाहिए।
पंवार शुक्रवार को आईटीआई की ओर से आयोजित मेगा जॉब फेयर-2026 में चयनित 550 युवाओं को ज्वाइनिंग लेटर वितरित करने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता में अपना विश्वास खो चुकी है और राजनीतिक रूप से प्रासंगिक बने रहने के लिए ऐसे आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं को बिना पर्ची-बिना खर्ची के सरकारी नौकरियां दी हैं। उनके अनुसार कांग्रेस के कार्यकाल में 84 हजार नौकरियां पर्ची के आधार पर दी गई थी, जबकि भाजपा सरकार अब तक दो लाख सरकारी नौकरियां दे चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार निजी क्षेत्र में भी युवाओं के लिए रोजगार के अवसर तलाश रही है। इसी उद्देश्य से पलवल में विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय स्थापित किया गया है, जहां से प्रशिक्षण लेकर युवा रोजगार प्राप्त कर रहे हैं और अपना काम भी शुरू कर रहे हैं। पंवार ने प्रदेश की खेल उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि एशियाई खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में 81 पदक जीते, जिनमें 21 स्वर्ण पदक शामिल हैं।
--------------
विदेश जाने वाले युवाओं की मदद कर रही सरकार
कैबिनेट मंत्री कृष्ण पंवार ने कहा कि प्रदेश के युवाओं में विदेश जाकर रोजगार तलाशने व भविष्य को सुरक्षित करने का क्रेज काफी तेजी बढ़ रहा है। इसके चलते युवा डंकी रास्ते के सहारे विदेश जा रहे हैं। ऐसे में कई मामले ऐसे भी सामने आए की युवाओं की डंकी रास्ते पर जान चली गई। सरकार ने इस पर संज्ञान लेते हुए युवाओं को सुरक्षित रास्ते से विदेश भेजने के लिए योजना बनाई हैं। कोई भी युवा अगर विदेश जाना चाहता है तो वह ऐसे एजेंटों की बातों में न आए जो डंकी रूट से भेजकर आपकी जान खतरे में डालते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि अगर कोई युवा विदेश में जाकर रोजगार तलाशना चाहता है या फिर पढ़ना चाहता है तो वह जिला प्रशासन व सरकार का सहयोग लेकर सुरक्षित रास्ते से विदेश जा सकता है। सक्षम युवा का सरकार हर संभव सहयोग कर रही है।
--------------
30 कंपनियों ने 423 युवाओं का किया चयन
मंत्री ने बताया कि मेगा जॉब फेयर में 30 कंपनियों और संस्थानों ने करीब 423 युवाओं का चयन किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को रोजगार से जोड़ने के साथ उनके परिवारों का भविष्य सुरक्षित करने और प्रदेश के विकास में उनकी भागीदारी बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।