फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Get HSRPs installed on vehicles by the 20th; action will be taken in case of non-compliance.

Sirsa News: 20 तक वाहनों पर एचएसआरपी लगवाएं, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Get HSRPs installed on vehicles by the 20th; action will be taken in case of non-compliance.
डबवाली। सड़क सुरक्षा मजबूत करने और वाहन चोरी सहित अन्य अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए डबवाली पुलिस ने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगवाने के प्रति जागरूकता अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक (एसपी) जसलीन कौर के निर्देशानुसार बिना एचएसआरपी नंबर प्लेट वाले वाहनों की जांच की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी। पुलिस ने वाहन चालकों से 20 अक्टूबर तक अपने वाहनों पर निर्धारित मानकों के अनुरूप एचएसआरपी लगवाने की अपील की है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता आनंद कुमार ने बताया कि एचएसआरपी वाहनों की पहचान को सुरक्षित और विश्वसनीय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इससे वाहनों की पहचान करने और यातायात नियमों की प्रभावी निगरानी में मदद मिलती है। वाहन चोरी तथा फर्जी नंबर प्लेट के दुरुपयोग को रोकने के उद्देश्य से सरकार ने एचएसआरपी अनिवार्य की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित मानकों के अनुरूप नंबर प्लेट लगवाने, यातायात नियमों का पालन करने तथा सड़क पर स्वयं और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की है। एचएसआरपी लगवाकर वाहन चालक सड़क सुरक्षा और अपराध नियंत्रण में पुलिस का सहयोग कर सकते हैं।

नाकाबंदी के दौरान होगी जांच
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी और चेकिंग के दौरान वाहनों के दस्तावेजों के साथ नंबर प्लेट की भी जांच की जाएगी। पुलिस यातायात नियमों के प्रति वाहन चालकों को जागरूक करने के साथ नियमों की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक वाहन चालक और नागरिक का सामूहिक दायित्व है। यातायात नियमों का पालन करके सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है और सुरक्षित यातायात व्यवस्था कायम की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed