फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Get HSRPs installed on vehicles by the 20th; action will be taken in case of non-compliance.

Sirsa News: साइबर ठगी से बचाव के तरीके बताए

Fri, 16 Oct 2026 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 16 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Get HSRPs installed on vehicles by the 20th; action will be taken in case of non-compliance.
डबवाली। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों और स्कूली बच्चों को साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक करते
डबवाली। साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के मद्देनजर जीआरपी पुलिस ने शुक्रवार को डबवाली रेलवे स्टेशन पर साइबर जागरूकता अभियान चलाया। जीआरपी चौकी प्रभारी लक्ष्मण राम के नेतृत्व में आयोजित अभियान के दौरान यात्रियों, रेलवे कर्मचारियों और स्कूली बच्चों को साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

साथ ही, साइबर अपराध से बचने के लिए जरूरी सावधानियां बरतने और ठगी का शिकार होने पर तत्काल शिकायत करने के प्रति जागरूक किया गया।
चौकी प्रभारी लक्ष्मण राम ने बताया कि डिजिटल दौर में साइबर ठग बैंक अधिकारी बनकर, इनाम जीतने, नौकरी दिलाने या आकर्षक ऑफर का लालच देकर लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं। वे लोगों से निजी और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी हासिल कर लेते हैं। इसके अलावा, संदिग्ध लिंक भेजकर भी बैंक खातों से रकम निकाल ली जाती है। ऐसे में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों को हिदायत दी कि किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और किसी के कहने पर मोबाइल में अनजान एप डाउनलोड न करें। अपना ओटीपी, एटीएम कार्ड का विवरण, बैंक खाते की जानकारी या अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। किसी भी अनजान कॉल या संदेश पर भरोसा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता और सतर्कता सबसे जरूरी हैं। छोटी-सी लापरवाही भी आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती है। अभियान के माध्यम से जीआरपी पुलिस ने लोगों को स्वयं सतर्क रहने के साथ-साथ दूसरों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। इस अवसर पर जीआरपी पुलिस के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर करें शिकायत
चौकी प्रभारी ने कहा कि साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराने के बजाय तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। पीड़ित को बिना देरी किए साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज करवानी चाहिए। समय पर शिकायत करने से ठगी की रकम को आगे ट्रांसफर होने से रोकने की संभावना बढ़ जाती है। इसके साथ ही संबंधित बैंक को भी तुरंत सूचना देनी चाहिए ताकि संदिग्ध लेनदेन रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed