फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak: District Bar Elections – Uproar at the Bar as vote counting fails to begin.

रोहतक जिला बार चुनाव: मतगणना शुरू न होने पर बार में जमकर हंगामा, चुनाव समिति मतगणना के तहत ईवीएम को बार काउंसिल में ले जाने के आरोप

Fri, 11 Sep 2026 10:26 PM IST
Sudhir Sharma सुधीर शर्मा
Updated Fri, 11 Sep 2026 10:26 PM IST
Rohtak: District Bar Elections – Uproar at the Bar as vote counting fails to begin.
रोहतक। जिला बार चुनाव को लेकर शुक्रवार को दिन में रहा उत्साह का माहौल शाम को मतगणना न होने से हंगामे में बदल गया। ज्यादातर चुनाव प्रत्याशियों ने आरोप लगाया कि चुनाव समिति ईवीएम मशीन बार काउंसिल के चंडीगढ़ स्थित कार्यालय में लेकर जाना चाहती है, जबकि ऐसा बार के इतिहास में कभी नहीं हुआ। देर रात तक गतिरोध बना हुआ था। रात 10 बजे एसडीएम आशीष कुमार की मौजूदगी में मतगणना जिला बार हॉल में ही कराने की समिति बनी। रात 12 बजे तक चुनाव परिणाम आने की संभावना है। शुक्रवार सुबह आठ बजे बार चुनाव को लेकर मतदान शुरू होने था लेकिन प्रत्याशियों ने सबसे सामने ईवीएम मशीनों की जांच की मांग की। इसमें एक घंटा लग गया। ऐसे में नौ बजे मतगणना शुरू हो सकी। उत्साह व नारेबाजी के बीच दिनभर मतगणना चलती रही। दोपहर बाद करीब तीन बजे हल्की बारिश से थोड़ी मतदान में रुकावट आई। ऐसे में चुनाव समिति ने शाम को मतदान की समय-समय करीब छह बजे तक बढ़ा दी। 3245 मतों में से 2751 वोट डाले गए। नियमों के तहत मतदान के तुरंत बाद मतगणना होनी थी लेकिन चुनाव समिति की ओर से कहा गया कि सभी प्रत्याशी बार हॉल से बाहर चले जाएं। इसका ज्यादातर प्रत्याशियों ने विरोध किया। बार हॉल के अंदर ज्यादातर प्रत्याशी मतगणना शुरू कराने व बाहर समर्थक नारेबाजी करते रहे। ........ चंडीगढ़ नहीं ले जाने देंगे ईवीएम मशीन, बार के इतिहास का काला अध्याय प्रधान पद के प्रत्याशी डॉक्टर दीपक भारद्वाज ने कहा कि बार के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि ईवीएम मशीनों को चंडीगढ़ बार काउंसिल में ले जाकर मतगणना कराई जाए। ऐसा जानबूझ कर किया जा रहा है। यह बार के इतिहास का काला दिन है। ऐसा नहीं होने देंगे। मतगणना प्रशासन की मौजूदगी में होनी चाहिए। .... गड़बड़ी कराने की मंशा प्रधान पद के प्रत्याशी हरि स्वरूप हुड्डा ने कहा कि समय पर मतदान हो गया था। ज्यादातर प्रत्याशी बार हॉल खाली कर मतगणना कराने के लिए तैयार भी हो गए। इसके बावजूद चुनाव समिति ईवीएम मशीन बार काउंसिल में लेकर जाना चाहती है। इससे साफ है कि चुनाव समिति की मंशा साफ नहीं है। .... भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, एसडीएम व डीएसपी भी पहुंचे बार में वकीलों के बीच मतगणना को लेकर हुए गतिरोध के चलते भारी संख्या में बार हॉल के सामने पुलिस बल तैनात कर दिया गया। ब्लैक कमांडो की ड्यूटी लगाई गई। एसडीएम आशीष कुमार, डीएसपी सिटी गुलाब सिंह व डीएसपी दलीप व पुलिस लाइन से दो कंपनी तैनात कर दी गई। रात 12 बजे तक आ सकता चुनाव परिणाम देर रात चुनाव समिति रोहतक में ही मतगणना कराने पर सहमत हो गई। तय हुआ कि चुनाव प्रत्याशियों की बजाए एक विशेष प्रतिनिधि मतगणना के समय मौजूद रहेगा। तहसीलदार सरला की मौजूदगी में मतगणना होगी। रात 12 बजे तक चुनाव परिणाम घोषित होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अंबेडकरनगर में बैंक हड़ताल से लेनदेन प्रभावित, कल भी बंद रहेंगे बैंक

11 Sep 2026

भादो अमावस्या की पूर्व संध्या पर गूंजे दादी जी के जयकारे

11 Sep 2026

VIDEO: साझा छत पर अवैध निर्माण कर किराये पर देने का आरोप, एलडीए पर कार्रवाई न करने का आरोप

11 Sep 2026

VIDEO: पराग कण बढ़ा रहे अस्थमा और एलर्जी का खतरा, सांस फूलने और अस्थमा अटैक का भी डर

11 Sep 2026

VIDEO: 12 से शुरू होगा गोमती पुस्तक महोत्सव, सीएम योगी करेंगे शुभारंभ

11 Sep 2026
विज्ञापन

फतेहाबाद: कूड़ा उठान पर हंगामा, पुलिसकर्मियों के साथ हुई धक्का-मुक्की, ट्रैक्टर पर चढ़ी महिलाएं

11 Sep 2026

रेवाड़ी में मांग लागू न होने पर नाराजगी, आश्वासन के बाद भी नहीं बनी बात

11 Sep 2026
विज्ञापन

बहादुरगढ़: नागरिक अस्पताल के पीएमओ से मारपीट करने वाला रेडियोग्राफर सस्पेंड

हरदोई में जंगली जानवर का जानलेवा हमला, चारपाई पर सो रही वृद्धा की मौत

11 Sep 2026

भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ी

11 Sep 2026

VIDEO: विदेशी विद्यार्थियों को भा रहा लखनऊ विश्वविद्यालय, इस बार रिकॉर्ड प्रवेश

11 Sep 2026

VIDEO: खाटू श्याम दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकराई, पांच घायल

11 Sep 2026

सिरमाैर: साहिबजादा बाबा अजीत सिंह राज्य स्तरीय यूथ बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

11 Sep 2026

रेवाड़ी में हत्या की साजिश का खुलासा, पत्नी से संबंध के शक में जितेंद्र को बनाया निशाना

11 Sep 2026

सुरेश कश्यप बोले- सरकार ने पौने चार वर्षों में 51 हजार करोड़ रुपये से अधिक का लिया कर्ज

11 Sep 2026

चमोली: मिनी स्टेडियम विनायकधार में तीन दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू, नौ संकुलों की टीमें ले रहीं प्रतिभाग

11 Sep 2026

मुआवजे की दर कम होने पर विरोध में किसानों ने एसडीएम को सौंपा पत्रक

11 Sep 2026

VIDEO: नवजात की मौत पर सीएचसी में तोड़फोड़, स्टाफ से गालीगलौज का आरोप

11 Sep 2026

Video: विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर हजरतगंज में सपा का प्रदर्शन

11 Sep 2026

तेज कटान से श्मशान घाट नदी में समाया

11 Sep 2026

VIDEO: असगर अली हत्याकांड में पुलिस विवेचना पर उठे सवाल, सीजेएम ने दिए अग्रिम विवेचना के आदेश

11 Sep 2026

VIDEO: दुष्कर्म के आरोपी सिपाही पर पुलिस मेहरबान, अदालती आदेश भी दरकिनार

11 Sep 2026

VIDEO: आगरा-जयपुर हाईवे की जमीन पर शव दफनाने पर विवाद

11 Sep 2026

VIDEO: शराब के नशे में राहगीर को पीटा

11 Sep 2026

VIDEO: नंबर ब्लाॅक करने पर युवती को मारा था चाकू, गिरफ्तार

11 Sep 2026

वीडियो: मणिमहेश यात्रा के लिए नड्डल से निकला 120 श्रद्धालुओं का जत्था पहुंचा चंबा चौगान

11 Sep 2026

नशामुक्त पंजाब के दावों पर उठे सवाल, आप पार्षद ने खोली पोल

VIDEO: दुष्कर्म के आरोपी सिपाही पर पुलिस मेहरबान, अदालती आदेश भी दरकिनार

11 Sep 2026

VIDEO: असगर अली हत्याकांड में पुलिस विवेचना पर उठे सवाल, सीजेएम ने दिए अग्रिम विवेचना के आदेश

11 Sep 2026

VIDEO: बैंककर्मी का आईफोन लूटने वाले दो गिरफ्तार

11 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed