{"_id":"6aa3de29d8baaa0a4b0ee4db","slug":"video-suresh-kashyap-said-the-government-has-borrowed-over-51000-crore-in-three-and-three-quarter-years-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुरेश कश्यप बोले- सरकार ने पौने चार वर्षों में 51 हजार करोड़ रुपये से अधिक का लिया कर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरेश कश्यप बोले- सरकार ने पौने चार वर्षों में 51 हजार करोड़ रुपये से अधिक का लिया कर्ज
शिमला जिला परिषद में 26 साल के लंबे अंतराल के बाद भाजपा की जीत को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। शिमला संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने इस जीत को सुक्खू सरकार के पतन की शुरुआत करार देते हुए कहा कि पंचायत, जिला परिषद और बीडीसी चुनावों के नतीजों ने कांग्रेस के खिलाफ जनता के बदलते रुख का स्पष्ट संकेत दे दिया है। नाहन में मीडिया से बातचीत में सांसद ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा मजबूती के साथ सत्ता में वापसी करेगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के शिमला जिला परिषद चुनाव को रूटीन मैटर बताए जाने पर सांसद ने तंज कसते हुए कहा कि जब नतीजे कांग्रेस के पक्ष में नहीं आए तो हार को सामान्य प्रक्रिया बताकर बचने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार चुनावों को लंबे समय तक टालती रही, लेकिन जनता ने मौका मिलते ही अपना फैसला सुना दिया। सांसद ने प्रदेश सरकार पर विकास ठप करने और चुनावी वादों से पीछे हटने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले किए बड़े-बड़े वादे पूरे नहीं किए। पूर्व भाजपा सरकार की कई जनहितकारी योजनाओं को भी बंद कर दिया गया। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश सरकार ने पौने चार वर्षों में 51 हजार करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज लिया है, लेकिन यह मालूम नहीं है कि यह पैसा जा कहां रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।