{"_id":"6899e32986bd05411604ee86","slug":"video-organizing-a-meeting-of-the-district-grievance-committee-2025-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: जिला परिवेदना समिति की बैठक का आयोजन, लोगों ने बताई अपनी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: जिला परिवेदना समिति की बैठक का आयोजन, लोगों ने बताई अपनी समस्याएं
जिला परिवेदना समिति की बैठक में सोमवार को जनस्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी फूट-फूट कर रोया, बोला साहब सरकारी सिस्टम ने मुझे मार दिया। आधार कार्ड में मृत दिखाकर अब तक वेतन नहीं दिया गया, जबकि उससे ड्यूटी ली जा रही है। शहर के रामलीला पड़ाव निवासी विजय कुमार का। डीसी ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को तत्काल वेतन दिलाने के निर्देश दिए।
विजय कुमार ने बताया कि वह लंबे समय से जनस्वास्थ्य विभाग में 2008 से पंप ऑपरेटर के तौर पर नौकरी करता है। इसके बावजूद उसका एचकेआरएन में सही तरीके से पंजीकरण नहीं किया गया। इतना ही नहीं, कोरोना काल के बाद अप्रैल 2022 से अब तक वेतन तक नहीं दिया गया। जबकि उससे लगातार ड्यूटी ली जा रही है। उसकी हाजिरी रजिस्टर में लगाई जा रही है। अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। जवाब में विभाग के कार्यकारी अभियंता संदीप कुमार ने कहा कि पोर्टल न खुलने की वजह से दिक्कत आ रही है। जल्द पोर्टल खोला जाएगा। उधर, परिवेदना समिति की बैठक में 16 में से डीसी ने 10 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।