{"_id":"69db7cd76bdfa166bd03a401","slug":"video-organising-blood-donation-camp-2026-04-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन, 51 यूनिट हुई एकत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन, 51 यूनिट हुई एकत्रित
अमर उजाला फाउंडेशन व वैद्य केसरदास सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान से बजरंग भवन मंदिर में जिला रेड क्रॉस सोसायटी रोहतक व मॉडल ब्लड बैंक मेडिकल कॉलेज के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 51 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
समिति के संचालक राजेश सिंधवानी ने बताया कि रक्तदान के लिए सबको आगे आना चाहिए। हर स्वस्थ व्यक्ति को साल में तीन बार रक्तदान जरुर करना चाहिए। गर्मी के सीजन में ब्लड बैंक में रक्त की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में रक्तदाताओं को आगे आकर रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान शिविर में परनीत कोर, वंश दुआ, सोनम, साहिल ने प्रथम बार रक्तदान किया। इसमें धर्मेंद्र ने 90वीं बार, गौतम सहगल 13 वीं, कपिल ने 30 वीं बार रक्तदान किया। इसमें संजीव सचदेवा, जय सिंधवानी बृजलाल सिंधवानी, सुंदर जेटली आकाश सिंधवानी, देवेंद्र चहलडॉ, सीएस नागर, अश्वनी कुमार चुघ व अन्य का सहयोग रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।