{"_id":"6926abcfa1f533b7ff0d07c6","slug":"video-maintenance-of-stadiums-is-the-responsibility-of-the-government-2025-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: खिलाड़ियों की मौत दुखद, स्टेडियमों के रखरखाव की सरकार की जिम्मेदारी: पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: खिलाड़ियों की मौत दुखद, स्टेडियमों के रखरखाव की सरकार की जिम्मेदारी: पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि युवाओं को नशे से दूर रखने व खेल प्रतिभाओं को उभारने के लिए कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हर गांव में स्टेडियम बनाए गए थे। प्रदेश की भाजपा सरकार स्टेडियमों का रख-रखाव भी नहीं कर पा रही है। लाखनमाजरा व बहादुरगढ़ में पोल गिरने से की वजह बॉस्केटबाल के दो खिलाड़ियों की मौत दुखद है। पूर्व मुख्यमंत्री बुधवार को आईएमटी चौक स्थित संविधान स्थल पर अपने पिता व संविधान सभा के सदस्य रहे चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।
मीडिया से बातचीत में हुड्डा ने कहा कि पंजाब में लगातार नशा बढ़ रहा था। इसका असर हरियाणा में न हो इसके लिए उन्होंने अपने कार्यकाल में हर गांव में स्टेडियम का निर्माण करवाया था। 2014 के बाद से प्रदेश में भाजपा की सरकार है। सरकार खेल सुविधाएं देना तो दूर कांग्रेस राज में बने स्टेडियमों का रखरखाव तक नहीं कर पा रही है। साथ ही उन्होंने धान घोटाले में पांच कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई पर कहा कि सरकार पूरे मामले की सीबीआई से जांच करवाए। घोटाले के जिम्मेदार बड़े लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।