Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
In Rohtak's Maraudi village, an innocent child was slammed onto the street during a scuffle between children; the incident was captured on CCTV.
{"_id":"6a5a31792d7ed1e6a903198c","slug":"video-in-rohtaks-maraudi-village-an-innocent-child-was-slammed-onto-the-street-during-a-scuffle-between-children-the-incident-was-captured-on-cctv-2026-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक के माड़ौदी गांव में बच्चों की लड़ाई में मासूम को गली में पटका, सीसीटीवी में कैद वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक के माड़ौदी गांव में बच्चों की लड़ाई में मासूम को गली में पटका, सीसीटीवी में कैद वारदात
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। कलानौर खंड के गांव माड़ौदी में बच्चों की आपसी लड़ाई में साइकिल सवार ने 10 साल के मासूम को गली में पटक दिया। पूरी घटना सामने मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 14 जुलाई की शाम हुई घटना को लेकर शुक्रवार को गांव में पूर्व सरपंच हर्ष वरिष्ठ की अध्यक्षता में हुई पंचायत में विवाद निपट गया।
मड़ौदी निवासी मनदीप शर्मा ने बताया कि उसके भाई संजय के बेटे प्रिंस का पड़ोस के 8 साल के बच्चे से झगड़ा हो गया था। 14 जुलाई की शाम 7 बजकर 36 मिनट पर प्रिंस गली से गुजर रहा था। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा था कि दूसरे लड़के पिता ने कैसे साइकिल से पहले बच्चे को टक्कर मारी। फिर उठाकर गली में पटक दिया। उन्होंने प्रिंस को अस्पताल में दाखिल करवाकर एमएलआर कटवाई। साथ ही पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल की। बॉक्स पंचायत में दोनों पक्षों में हुआ समझौता मनदीप ने बताया कि पूरे मामले को लेकर गांव में पूर्व सरपंच हर्ष वशिष्ठ की मौजूदगी में पंचायत हुई। दूसरे पक्ष ने गलत मान ली। इसके बाद दोनों पक्षों में सुलह के लिए समझौता हो गया।
वर्जन
मड़ौदी में बच्चे के सड़क पर पटकने का मामला उनके नोटिस में नहीं आया है। अगर कोई लिखित शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
रवींद्र कुमार, प्रभारी थाना कलानौर
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।