फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A special cleanliness drive will be conducted across all 22 wards.

Rohtak News: सभी 22 वार्डों में विशेष चलेगा स्वच्छता अभियान

Thu, 17 Sep 2026 10:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 17 Sep 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
A special cleanliness drive will be conducted across all 22 wards.
41-नगर निगम कार्यालय में पार्षदों के साथ दीप प्रज्वलित कर सेवा, स्वच्छता एवं जनकल्याण के प्रति
रोहतक। नगर निगम ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शहर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत सभी 22 वार्डों में ''स्वच्छ वार्ड-सुंदर वार्ड'' प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इससे पहले नगर निगम में दीप प्रज्वलित कर सेवा, स्वच्छता एवं जनकल्याण के प्रति संकल्प लिया गया। यह निर्णय मेयर के कार्यालय में पार्षदों की एक बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। मेयर ने कहा कि इसका उद्देश्य स्वच्छता को जन-अभियान बनाना है। इससे लोगों की भागीदारी बढ़ेगी और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा पैदा होगी। प्रतियोगिता के तहत सभी वार्डों का निरीक्षण किया जाएगा। इसमें स्वच्छता व्यवस्था, कूड़ा-कचरा प्रबंधन और सार्वजनिक स्थलों की स्थिति का मूल्यांकन होगा। विजेता वार्ड को विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त राशि पुरस्कार स्वरूप मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed