{"_id":"68d2a6d3f3a46acb2004ac5a","slug":"video-haryana-roadways-coordination-committee-will-submit-a-memorandum-to-the-gm-2025-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी अपनी मांगों को लेकर महाप्रबंधक को सौंपेगी ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी अपनी मांगों को लेकर महाप्रबंधक को सौंपेगी ज्ञापन
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 07:25 PM IST
Link Copied
हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी ने अपनी मांगों को लेकर महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपने का फैसला किया है। यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे हड़ताल जैसे बड़े आंदोलन पर जा सकते हैं, जिसमें डिपो बंद करने का भी निर्णय लिया जा सकता है। इसकी पूरी जिम्मेदारी रोहतक के महाप्रबंधक और रोडवेज प्रशासन की होगी। यह निर्णय मंगलवार को रोहतक डिपो के मंदिर परिसर में हुई बैठक में लिया गया।
बैठक का संचालन संयुक्त रूप से जोगेंद्र ढुल और सुरेश नहरा ने किया। कर्मचारियों की मुख्य मांगें जिसमें पिछले दो साल से बकाया रात्री भत्ता और मेडिकल बिल का भुगतान किया जाए। कर्मचारियों का एसीपी (सुनिश्चित कॅरिअर प्रगति) जल्द से जल्द दिया जाए। चालकों और परिचालकों को समय पर छुट्टी दी जाए। चालकों और परिचालकों की कम बुकिंग के लिए रिकवरी नोटिस और किलोमीटर प्रति लीटर के अनावश्यक पत्र बंद किए जाएं। परिवहन समिति की बसों को निर्धारित समय पर ही चलाया जाए। जोगेंद्र ढुल ने कहा कि 24 सितंबर को महाप्रबंधक को एक मांग पत्र सौंपेंगे। यदि मांगों का समय रहते समाधान नहीं किया गया, तो कमेटी एक आपात बैठक बुलाकर बड़े आंदोलन का निर्णय लेगी। इस अवसर पर सुरेश नहरा, सुमेश कुंडू, संदीप सिंघवा, नरेश सिवाच, संदीप खोखर, मंजीत कारोर, जोगेंद्र ढुल, सुमेर सिवाच और राजेश पंघाल ने भाग लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।