{"_id":"6a491a94fbc14d5d300e9e24","slug":"video-examinees-beam-after-taking-the-level-3-pgt-exam-2026-07-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक:लेवल-3 पीजीटी का पेपर देकर खिले परीक्षार्थियों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक:लेवल-3 पीजीटी का पेपर देकर खिले परीक्षार्थियों के चेहरे
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 08:07 PM IST
Link Copied
लेवल-3 पीजीटी का पेपर देकर खिले परीक्षार्थियों के चेहरे
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। लेवल-3 पीजीटी परीक्षा रविवार शाम 5:30 बजे संपन्न हुई। जिले में 18 परीक्षा केंद्रों पर करीब 5600 अभ्यर्थियों को भाग लेना था। परीक्षा देकर बाहर निकले परीक्षार्थियों के चेहरे खिले नजर आए। अभ्यर्थियों ने कहा कि मुख्य विषय के प्रश्न आसान थे और पाठ्यक्रम से ही पूछे गए थे। हालांकि जनरल पेपर का पैटर्न कठिन रहा। परीक्षार्थियों ने केंद्रों की व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों में एसी कमरे और सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध थे। प्रवेश प्रक्रिया भी सुव्यवस्थित रही। अभ्यर्थियों को 1:30 बजे केंद्रों में प्रवेश मिला और परीक्षा 3 बजे शुरू हुई। कड़ी सुरक्षा के बीच मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को अंदर भेजा गया। जिला प्रशासन ने नकल रोकने के लिए सीसीटीवी और उड़नदस्ते तैनात किए थे। परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।