फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Operator arrested for fraud worth lakhs involving tampering with the weighing scale.

Rohtak News: कांटे में गड़बड़ी कर लाखों की धोखाधड़ी, ऑपरेटर गिरफ्तार

Fri, 21 Aug 2026 03:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 21 Aug 2026 03:28 AM IST
विज्ञापन
Operator arrested for fraud worth lakhs involving tampering with the weighing scale.
रोहतक। आईएमटी स्थित आरती ग्रीन टेक लिमिटेड के कांटे में गड़बड़ी कर लाखों रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में ऑपरेटर विनय कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर गड़बड़ी कर वाहनों का वजन बढ़ाने का आरोप है। कंपनी के सहायक महाप्रबंधक दिलीप कुमार मिश्रा ने थाना आईएमटी में दर्ज एफआईआर में बताया है कि पिछले कई महीनों से कंपनी में लगे कांटे (वेइंग ब्रिज) के मापतौल में अंतर आ रहा था। निगरानी के दौरान पता चला कि विनय कुमार ड्यूटी के समय कैमरे बंद कर देता था। खुफिया कैमरा लगाने पर खुलासा हुआ कि वह वॉकी-टॉकी से कांटे में वजन के समय बदलाव करता था। इससे सप्लायर को फायदा और कंपनी को लाखों का नुकसान हो रहा था। वीरवार को उसे कांटे में छेड़छाड़ करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। एक गाड़ी में लगभग 2090 किलोग्राम वजन बढ़ाया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed