Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Enthusiasm for feats of strength, tug-of-war, and volleyball was on display at Rohtak's PTC Sunaria on Sports Day.
{"_id":"6a917c0ec45f0b78ab09e642","slug":"video-enthusiasm-for-feats-of-strength-tug-of-war-and-volleyball-was-on-display-at-rohtaks-ptc-sunaria-on-sports-day-2026-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक पीटीसी सुनारियां में खेल दिवस पर दमखम, रस्साकशी और वॉलीबॉल में दिखा जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक पीटीसी सुनारियां में खेल दिवस पर दमखम, रस्साकशी और वॉलीबॉल में दिखा जोश
रोहतक। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में पीटीसी सुनारियां परिसर में शुक्रवार को खेलेगा भारत, जीतेगा भारत थीम पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम एचपीएस डीएसपी विकास कृष्ण के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इसका उद्देश्य पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, प्रशिक्षुओं और स्थानीय निवासियों में खेल भावना, शारीरिक दक्षता और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा। प्रतियोगिता में पीटीसी स्टाफ और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विशेष रूप से रस्साकशी और वॉलीबॉल के मुकाबले कराए गए, जिसमें प्रतिभागियों ने पूरे जोश के साथ दमखम दिखाया। दर्शकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।आयोजन के दौरान अनुशासन, टीम भावना और आपसी सौहार्द का संदेश दिया गया। पीटीसी प्रबंधन ने बताया कि इस तरह के आयोजन से पुलिस बल और आमजन के बीच सकारात्मक संबंध मजबूत होते हैं। साथ ही युवाओं को खेलों से जोड़कर नशे से दूर रखने की प्रेरणा मिलती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।