{"_id":"6783d0626a9dbc8f6302f567","slug":"one-nation-one-election-has-no-meaning-hooda-rohtak-news-c-17-1-rtk1042-580050-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन नेशन-वन इलेक्शन का कोई मतलब नहीं : हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 07:54 PM IST
Link Copied
रोहतक। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने कहा है कि वन नेशन-वन इलेक्शन का कोई मतलब नहीं है। कांग्रेस ने केवल संविधान में संशोधन किए थे, लेकिन भाजपा संविधान को ही खत्म करना चाहती है। कांग्रेस ऐसा होने नहीं देगी। हुड्डा ने ईवीएम के मुद्दे पर कहा कि चुनाव आयोग की स्थिति कैसी है, सबको पता है। मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। एक सवाल के जवाब में हुड्डा ने कहा कि महागठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए हुआ था। दिल्ली में भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए बंगले को मुद्दा बनाया जा रहा है, जो सरकारी है। कांग्रेस दिल्ली चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगी। प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है। जबकि कानून व्यवस्था सही नहीं होगी, तब तक विकास नहीं होगा। पंजाब से ज्यादा मौत नशे के कारण हरियाणा में हो रही है। इस मौके पर रोहतक शहर से विधायक भारत भूषण बतरा व पूर्व सांसद शादीलाल बतरा भी मौजूद रहे।
बेमौसमी बारिश से फसलों को हुआ नुकसान पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि बेमौसमी बारिश से गेहूं, सरसों और सब्जियों की खड़ी फसल को भारी नुकसान हुआ है। कुछ इलाकों में जलभराव की स्थिति भी देखी गई है। सरकार को जल्द इसका संज्ञान लेकर स्पेशल गिरदावरी करवाकर मुआवजा देना चाहिए। उनसे कई गांवों के लोग आकर मिले हैं। आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता डल्लेवाल की हालत बेहद चिंताजनक है। लेकिन, भाजपा उनका संज्ञान तक लेने को तैयार नहीं है। न ही आंदोलनकारियों से बातचीत कर रही है। सरकार को बिना एक भी पल गंवाए जल्द से जल्द किसानों की मांगों का समाधान करते हुए डल्लेवाल का अनशन खत्म करवाना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।