{"_id":"6afeeb81d7653c2f600fa48c","slug":"video-others-can-also-be-affected-by-tobacco-smoke-dr-meet-verma-2026-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"तंबाकू के धुएं से दूसरे लोग भी हो सकते हैं प्रभावित : डॉ. मीत वर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंबाकू के धुएं से दूसरे लोग भी हो सकते हैं प्रभावित : डॉ. मीत वर्मा
रेवाड़ी। तंबाकू का सेवन करने वाला व्यक्ति ही नहीं, बल्कि उसके आसपास रहने वाले लोग भी इसके धुएं से प्रभावित होते हैं। तंबाकू का धुआं सांस के माध्यम से दूसरे लोगों के शरीर में पहुंचकर उनके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। यह बात तंबाकू मुक्त अभियान के जिला नोडल अधिकारी डॉ. मीत वर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरपुर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान कही।
इस दौरान डॉ. मीत वर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों और उपचार के लिए पहुंचे मरीजों को तंबाकू का सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई। उन्होंने तंबाकू से होने वाले नुकसान की जानकारी देते हुए कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है और इसके धुएं से आसपास के लोग भी प्रभावित होते हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षण संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री करना दंडनीय अपराध है। यदि कोई व्यक्ति इस नियम का उल्लंघन करता है तो इसकी सूचना देकर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करवाई जा सकती है। डॉ. वर्मा ने युवाओं को तंबाकू से दूर रखने का आह्वान करते हुए कहा कि परिवार और समाज को मिलकर इस दिशा में प्रयास करने चाहिए, ताकि स्वस्थ युवा और तंबाकू मुक्त भारत का निर्माण हो सके। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सरोज रंगा, डॉ. मेघा, डॉ. कपिल सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी और मरीज मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।