Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
Differently-abled youth found chained by the roadside in Rewari; police secure his release
{"_id":"6afed21d1f297f362e0dafa3","slug":"video-differently-abled-youth-found-chained-by-the-roadside-in-rewari-police-secure-his-release-2026-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में सड़क किनारे जंजीर से बंधा मिला दिव्यांग युवक, पुलिस ने कराया मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी में सड़क किनारे जंजीर से बंधा मिला दिव्यांग युवक, पुलिस ने कराया मुक्त
शहर में रेजांगला पार्क के पास इंडेन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने सड़क किनारे एक दिव्यांग युवक को जंजीर से बांधकर रखने का मामला सामने आया है। युवक की दोनों टांगें नहीं हैं और वह मानसिक रूप से भी अस्वस्थ प्रतीत हो रहा था।
सड़क से गुजर रहे अधिवक्ता कॉमरेड राजेंद्र सिंह की नजर युवक पर पड़ी तो उन्होंने अपनी कार रोककर स्थिति का जायजा लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को जंजीर से मुक्त कराया।
जानकारी के अनुसार कॉमरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट अपने सहयोगी मनोज यादव एडवोकेट (सेवानिवृत्त ईओ) और कैलाश यादव मनेठी के साथ कार से पायलट चौक से कर्नल राम सिंह चौक की तरफ जा रहे थे। जब वे रेजांगला पार्क के पास इंडेन ऑयल पंप के सामने पहुंचे तो उनकी नजर सड़क किनारे जंजीर से बंधे युवक पर पड़ी। उन्होंने गाड़ी रोककर देखा तो युवक की दोनों टांगें नहीं थीं। उसकी स्थिति देखकर उन्होंने मॉडल टाउन थाना पुलिस को फोन कर सूचना दी।
सूचना मिलते ही मॉडल टाउन थाना से हवलदार विजय कुमार तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवक के सगे भाई को बुलाया। इसके बाद भाई ने चाबी की मदद से जंजीर खोली और युवक को मुक्त कराया। बाद में युवक को उपचार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस दौरान मौके पर काफी संख्या में नागरिक एकत्रित हो गए। इनमें सुरेंद्र यादव महेंद्रगढ़ भी शामिल थे। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि युवक काफी दिनों से इसी दयनीय स्थिति में रह रहा था।
मानवाधिकारों का उल्लंघन बताया
कॉमरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को इस तरह जंजीर से बांधकर रखना अमानवीय है। यह मानवाधिकारों का हनन है और इस तरह का कृत्य गैरकानूनी है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं के खिलाफ प्रत्येक नागरिक को आगे आकर आवाज उठानी चाहिए। जिस व्यक्ति ने युवक को जंजीर से बांधकर रखा था, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही युवक के उपचार और सम्मानजनक देखभाल की व्यवस्था भी सुनिश्चित होनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।