{"_id":"69931d30beb105653c0ccbb1","slug":"video-congress-protests-in-rewari-2026-02-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में कांग्रेस का हल्ला बोल, बीपीएल राशनकार्ड व सफाई व्यवस्था पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी में कांग्रेस का हल्ला बोल, बीपीएल राशनकार्ड व सफाई व्यवस्था पर उठाए सवाल
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने सोमवार को प्रदेशव्यापी आह्वान के तहत बीपीएल राशनकार्ड काटे जाने और कूड़ा उठान न होने के विरोध में हल्ला बोल प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और जिला उपायुक्त अभिषेक मीणा के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि सरकार इस मामले में तुरंत संज्ञान ले और गरीब परिवारों के राशनकार्ड बहाल किए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो पार्टी बड़े आंदोलन का रास्ता अपनाएगी।
जिलाध्यक्ष प्रवीण चौधरी और नगरपरिषद की पूर्व चेयरमैन सुचित्रा चांदना ने कहा कि हाल ही में हजारों बुजुर्गों की पेंशन काटी गई थी, लेकिन जनता के दबाव के बाद सरकार को फैसला वापस लेना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी प्रकार प्रदेश में हजारों गरीब परिवारों के बीपीएल राशनकार्ड भी काट दिए गए, जो सरासर गलत है। ऐसे पात्र लोगों के राशनकार्ड दोबारा बनाए जाने चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।