{"_id":"68adc65f326b9ac9b908ba02","slug":"video-rain-in-panipat-2025-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत में जमकर हुई बारिश, लोगों को हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाद्र मास में मंगलवार को तेज बारिश हुई। मतलौडा खंड में सबसे अधिक 77 और पानीपत में 47 एमएम बारिश दर्ज की। बारिश के चलते शहर और गांवों जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। शहर में सनौली रोड और गीता कॉलोनी व असंध रोड किसान भवन के बाहर पानी जमा हो गया। वहीं मतलौडा खंड के कई गांवों में जलभराव की स्थिति बनी रही। किसानों ने बारिश के बाद धान के खेतों में सिंचाई बंद कर दी है। मौसम विशेषज्ञ ने अगले 24 घंटे बारिश की संभावना जताई है।
मंगलवार तड़के करीब तीन बजे एक साथ मौसम परिवर्तन हो गया। तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। शहर में मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे तक बारिश चली। इसके बाद मतलौडा व इसराना खंड के गांवों में 10 बजे से मध्यम से तेज बारिश चली। इसके बाद दिन के समय आसमान में बादल छाए रहे। शाम को फिर से मौसम में बदलाव आ गया। जिससे देर शाम तक हल्की से मध्यम बूंदाबांदी चलती रही। मंगलवार को हवा की गति करीब 23 किलोमीटर प्रतिघंटे रही। अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि मंगलवार को जिले में अच्छी बारिश हुई। यह अगले 24 घंटे तक चलेगी। मतलौडा निवासी अर्जुन और दीपक ने बताया कि बारिश के चलते ट्यूबवेल से फसलों की सिंचाई बंद कर दी है। खेतों में अभी बारिश का पानी पर्याप्त है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।