Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
Pitbull terror in Samalkha; four people, including a woman, bitten; dog entered a shop; 'Dial 112' team arrived at the scene.
{"_id":"6abbb23c4401f39e590e40d5","slug":"video-pitbull-terror-in-samalkha-four-people-including-a-woman-bitten-dog-entered-a-shop-dial-112-team-arrived-at-the-scene-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"समालखा में पिटबुल का आतंक, महिला समेत चार लोगों को काटा; दुकान में घुसा, मौके पर पहुंची डायल 112 टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समालखा में पिटबुल का आतंक, महिला समेत चार लोगों को काटा; दुकान में घुसा, मौके पर पहुंची डायल 112 टीम
समालखा-पानीपत। गुलाटी रोड पर मंगलवार सुबह पिटबुल कुत्ते ने महिला समेत चार लोगों को काट लिया। अचानक हुई इस घटना से आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में दहशत का माहौल बन गया। लोगों ने डायल 112 को बुला लिया।
स्थानीय दुकानदार रमेश और दीपक ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10 बजे एक पिटबुल कुत्ता अचानक गुलाटी रोड पर आ गया। उसने कुछ ही देर में लोगों को काटना शुरू कर दिया। कुत्ते ने सामान खरीदने के लिए बाजार आई एक महिला समेत चार लोगों को अपना निशाना बनाया। इसी दौरान एक व्यक्ति मोबाइल की दुकान पर अपना काम कराने के लिए आया था। पिटबुल दुकान के अंदर घुस गया और वहां बैठे एक ग्राहक को भी काट लिया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। लोगों को सामान्य अस्पताल में ले जाया गया। यहां उनका उपचार कराया।
घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों में भय का माहौल पैदा हो गया। दुकानदारों ने मामले की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि पिटबुल के मालिक का पता लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए, जिससे भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।
समालखा थाना प्रभारी महिपाल ने बताया कि गुलाटी रोड पर पिटबुल कुत्ते द्वारा कई लोगों के काटने की सूचना मिली है। पुलिस को इसमें अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। इसमें कोई शिकायत मिलती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।