Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
Panipat: The Brahma Kumaris' golden jubilee celebration will take place on November 1 in the presence of President Droupadi Murmu.
{"_id":"6ada1a93745fd8597c06044d","slug":"video-panipat-the-brahma-kumaris-golden-jubilee-celebration-will-take-place-on-november-1-in-the-presence-of-president-droupadi-murmu-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की मौजूदगी में एक नवंबर को होगा ब्रह्माकुमारीज का गोल्डन जुबली समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की मौजूदगी में एक नवंबर को होगा ब्रह्माकुमारीज का गोल्डन जुबली समारोह
पानीपत। राष्ट्रपति द्रौपउी मुर्मु हरियाणा दिवस पर पानीपत के थिराना गांव में ब्रह्माकुमारीज के 50 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गोल्डन जुबली समारोह में शामिल होंगी। उनके हाथों से केंद्र में ध्यान केंद्र का उद्घाटन किया जाएगा। इसके साथ विकसित भारत का संकल्प-ग्राम उत्थान से राष्ट्र उत्थान परियोजना का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा। किसी राष्ट्रपति का ब्रह्मकुमारी के कार्यक्रम में यह देश में 16वां और राज्य में दूसरा दौरा होगा। इससे पहले वर्ष 2024 में हिसार के एक समारोह में शामिल राष्ट्रपति शामिल हुई थी। राष्ट्रपति की सुरक्षा और आगमन को देखते हुए ज्ञान मानसरोवर के सामने विशेष रूप से हेलीपैड तैयार किया गया है। वे तीन हेलीकॉप्टरों के काफिले के साथ पहुंचेंगी। ब्रह्मकुमारीज द्वारा इसकी तैयारियों के लिए वीरवार को सेक्टर-12 स्थित ओम शांति भवन में बैठक की।
ज्ञान मानसरोवर थिराना के निदेशक राजयोगी बीके भारत भूषण, माउंट आबू से कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर बीके लीना दीदी और हुडा सेंटर की बीके मीनू बहन ने कार्यक्रम पर विस्तृत की। उन्होंने बताया कि समारोह हरियाणा के राज्यपाल प्रो. आशिम कुमार घोष, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार और प्रदेश के 22 जिलों के जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी विशेष रूप से शामिल होंगे। माउंट आबू से प्रमुख सुदेश बहन और राजयोगिनी प्रेम बहन विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम के दौरान मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इनमें प्रसिद्ध गायिका डॉ. दामिनी अपने गीतों से समा बांधेगी। समारोह का मुख्य आकर्षण गोकुल गांव और हरियाणा की संस्कृति को दर्शाती विशेष झांकी होगी।
राष्ट्रपति ध्यान केंद्र का उद्घाटन करेंगी। गांव-गांव तक पहुंचेगा व्यसनमुक्ति का संदेश राजयोगी बीके भारत भूषण ने बताया कि अभियान की शुरुआत के तहत राष्ट्रपति कुछ चुनिंदा बहनों के सिर पर कलश स्थापित करेंगी और भाइयों को झंडे प्रदान कर रवाना करेंगी। इसके बाद जागरूकता टीमें विभिन्न गांवों में जाकर लोगों को तंबाकू, शराब व अन्य व्यसनों से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगी। ब्रह्माकुमारीज संस्थान अब तक राष्ट्रव्यापी स्तर पर करीब आठ करोड़ लोगों को नशा मुक्ति का संकल्प करा चुका है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचलों में नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना और व्यसनमुक्त समाज का निर्माण कर राष्ट्र उत्थान को नई गति देना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।