फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat: Mandeep Jalmana triumphs in an 11,000-rupee wrestling bout at Baba Kashigiri Temple.

पानीपत: बाबा काशीगिरी मंदिर में मनदीप जलमाना ने 11 हजार की कुश्ती जीतकर फहराया परचम

Wed, 09 Sep 2026 09:15 PM IST
Sudhir Sharma सुधीर शर्मा
Updated Wed, 09 Sep 2026 09:15 PM IST
Panipat: Mandeep Jalmana triumphs in an 11,000-rupee wrestling bout at Baba Kashigiri Temple.
पानीपत। श्री सिद्ध बाबा काशीगिरी महाराज के 74वें वार्षिक उत्सव के चौथे दिन मंदिर परिसर में दंगल व कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अखाड़े में पहलवानों के शक्ति-प्रदर्शन के बीच बाबा काशीगिरी महाराज की जय के जयघोष गूंजते रहे। दंगल की सबसे बड़ी आकर्षण और प्रतिष्ठित 11 हजार रुपये की कुश्ती जलमाना गांव के होनहार पहलवान मनदीप ने अपने नाम कर दंगल का पहला पुरस्कार हासिल किया। मनदीप की इस शानदार जीत ने उपस्थित कुश्ती प्रेमियों व श्रद्धालुओं का दिल जीत लिया। आयोजकों ने इस दंगल में एक अनोखी और सराहनीय पहल करते हुए न केवल जीतने वाले पहलवानों को, बल्कि हारने वाले पहलवानों को भी सम्मान स्वरूप नकद राशि प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया। अखाड़े में करीब 70 से 80 कुश्तियां लड़ी। इनमें हरियाणा व आसपास के क्षेत्रों से आए पहलवानों ने अपने दांव-पेच और शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया। बाबा जी की परंपरा में पहलवानी और दंगल को अत्यंत पवित्र व विशेष स्थान प्राप्त रहा है। लोकमान्यता है कि बाबा जी के दौर में गांव के युवाओं को कुश्ती के लिए प्रेरित कर पहलवान बनाया जाता था, और आज का यह भव्य दंगल उसी पुरानी परंपरा की जीवंत झलक बनकर सामने आया। मुरथल वाले स्वामी दयानंद सरस्वती ने पहलवानों को आशीर्वाद रूप में नाम दिया। इस अवसर पर मंदिर समिति के प्रधान हरीश खुराना, लालचंद आर्य, योगराज आर्य, फतेहचंद गुलाटी, सरला ग्रोवर, सतीश ढींगरा, वीरेंद्र सोनी, टेकचंद और सुभाष कंवल मौजूद रहे। बाबा के दरबार में मांगी गई हर मनोकामना होती पूर्ण मंदिर प्रमुख हरीश खुराना ने बताया कि बाबा काशीगिरी महाराज की जीवनी से जुड़ी लोकमान्यताओं के अनुसार लगभग 200 वर्ष पूर्व पाकिस्तान के कोट अद्दू क्षेत्र में उनका गहरा आध्यात्मिक प्रभाव था। श्रद्धालुओं में यह विश्वास आज भी पूरी निष्ठा से जीवित है कि बाबा ने अपनी कठिन तपस्या और योग शक्ति से ऐसे चमत्कार किए। इनको देखकर लोग हतप्रभ रह जाते थे। कहा जाता है कि उन्होंने एक समय स्वयं को धरती के अंदर समाधि में लीन कर लिया था और बाद में श्रद्धालुओं के कल्याण के लिए लौटने का संकल्प लिया था। उनके धाम से जुड़ी एक अन्य प्रसिद्ध लोककथा के अनुसार, वहां आने वाले गैर-सनातनी लोगों को बाबा जी के चमत्कारी प्रभाव के कारण कुछ समय के लिए दिखाई देना बंद हो जाता था और क्षेत्र से बाहर निकलते ही उनकी दृष्टि पुन: लौट आती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: बर्रा केडीए से तात्या टोपे नगर मार्ग जलमग्न, जर्जर सड़क पर मंडराया हादसों का खतरा

09 Sep 2026

कानपुर में बारिश और घटिया निर्माण से बदहाल हुआ सिंहपुर-कल्याणपुर मार्ग

09 Sep 2026

बाड़मेर के वार्ड 13 में बूथ के बाहर बवाल: प्रत्याशी के मोबाइल अंदर ले जाने को लेकर हंगामा; पुलिस ने खदेड़ा

09 Sep 2026

ऊना में चिट्टा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में 87.7 ग्राम हेरोइन बरामद; 9 आरोपी गिरफ्तार

09 Sep 2026

VIDEO: लीड बैंक ही कर्ज वसूली में फिसड्डी...1.69 लाख खातों में डूबे 2,846 करोड़ रुपये, केनरा बैंक के 762 करोड़ फंसे

09 Sep 2026
विज्ञापन

हमीरपुर: पोषण माह के शुभारंभ पर निकाली जागरुकता रैली, उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने दिखाई हरी झंडी

कुलदीप बिश्नोई समर्थक मार्केट कमेटी चेयरमैन पर कर्मचारियों से गाली-गलौज और मारपीट का आरोप

09 Sep 2026
विज्ञापन

सिरमौर: नाहन के चौगान में सजा मेला, खरीदारी को उमड़ने लगे लोग; 18 को कमाल खान की स्टार नाइट

09 Sep 2026

अमेठी सिटी: टेंट तले रात गुजार रहीं महिलाएं, बिजली विभाग के बाहर डेरा

09 Sep 2026

कानपुर: चकमार्ग से दुकानें हटाने पहुंची राजस्व टीम से भिड़े सपाई

09 Sep 2026

लखनऊ में वेव मॉल के सामने खोले गए कट, पॉलिटेक्निक चौराहे पर कम होगा यातायात दबाव

09 Sep 2026

महिला सिपाही की अंतिम विदाई, मां-बहन ने दिया कंधा

09 Sep 2026

वाराणसी में कई इलाकों में झूमकर बरसे बादल

09 Sep 2026

शिमला: गेयटी थिएटर में गूंजी हिंदी की आवाज, स्कूली विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

09 Sep 2026

भुलत्थ के डीएसपी कार्यालय के बाहर भाजपा का प्रदर्शन, गुलजार सिंह की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग

VIDEO: जानें कब शुरू होगा आगरा का नया सिविल एयरपोर्ट, 73% काम हो चुका है पूरा

09 Sep 2026

VIDEO: गीता जयंती एक्सप्रेस में महिला से मारपीट का वीडियो वायरल, आगरा-झांसी आरपीएफ कर रही सीसीटीवी जांच

09 Sep 2026

VIDEO: आगरा के यात्रियों को राहत, सूबेदारगंज-वलसाड स्पेशल ट्रेन में बढ़ा स्लीपर कोच

09 Sep 2026

VIDEO: वीएलटीडी की ऊंची कीमत और मैपिंग से ट्रांसपोर्टर परेशान

09 Sep 2026

कानपुर में दो दिन वकीलों की महापंचायत, 55 जिलों से जुटेंगे हजारों अधिवक्ता

09 Sep 2026

VIDEO: आगरा की हवा क्यों हुई जहरीली? चार साल में सबसे खराब हाल; एक्यूआई 164 पहुंचा

09 Sep 2026

VIDEO: एसएन मेडिकल कॉलेज में NEET UG काउंसलिंग शुरू, 5 मेडिकल कॉलेजों की 1300 से ज्यादा सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया

09 Sep 2026

यमुनानगर बार चुनाव में प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, सरगर्मियां तेज

09 Sep 2026

बदायूं: बिजली के खंभे से बाइक टकराने से युवक की मौत, रातभर सड़क किनारे पड़ा रहा शव

09 Sep 2026

ऊना: बीपीएल सूची में छूटे पात्र परिवारों को मिलेगा मौका, 15 सितंबर तक चलेगा नौवां चरण

09 Sep 2026

हमीरपुर: आयुर्वेदिक अस्पताल में लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर, 52 लोगों ने करवाई जांच

रामपुर: राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता रामपुर में 11 से होगी शुरू, तैयारियां तेज

09 Sep 2026

VIDEO: कांग्रेस ने एडीए कार्यालय का किया घेराव, किसानों को अतिरिक्त मुआवजे देने की मांग

09 Sep 2026

फरीदकोट बार एसोसिएशन के चुनाव में कांटे की टक्कर, उम्मीदवारों ने तेज किया प्रचार

VIDEO: एसडीएम और कांग्रेसियों के बीच हुई तकरार, झुका तहसील प्रशासन

09 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed