{"_id":"6aa12c1945ada3b82c08cd89","slug":"video-una-bpl-list-eligible-families-ninth-phase-15-september-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: बीपीएल सूची में छूटे पात्र परिवारों को मिलेगा मौका, 15 सितंबर तक चलेगा नौवां चरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: बीपीएल सूची में छूटे पात्र परिवारों को मिलेगा मौका, 15 सितंबर तक चलेगा नौवां चरण
Ankesh Dogra
Updated Wed, 09 Sep 2026 03:21 PM IST
Link Copied
कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में बीपीएल परिवारों की पात्रता और चयन प्रक्रिया को लेकर पंचायत स्तर पर जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत देने के लिए लगातार कदम उठा रही है। इसी कड़ी में बीपीएल परिवारों की वार्षिक आय सीमा को बढ़ाकर 75 हजार रुपये किया गया है, जिससे अधिक पात्र परिवारों को बीपीएल सूची में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
विधायक ने कहा कि बीपीएल चयन प्रक्रिया के आठ चरण पूरे हो चुके हैं। इसके बावजूद कुछ ऐसे परिवार हैं, जो पात्र होने के बावजूद बीपीएल सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं। ऐसे परिवारों को सूची में शामिल करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से आग्रह किया गया है। अब नौवें चरण में 15 सितंबर तक अन्य पात्र परिवारों को बीपीएल सूची में शामिल करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।
इसी उद्देश्य से कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में लोगों के साथ सीधे संवाद किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को बीपीएल सूची में शामिल होने के लिए निर्धारित नियमों, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और चयन प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। साथ ही लोगों की समस्याएं भी सुनी जा रही हैं।
विधायक विवेक शर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ टक्का, नारी, चलोला, धमांदरी, नंगल सलांगड़ी, डठवाड़ा और झम्बर पंचायतों में आयोजित बीपीएल संवाद कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने लोगों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और बीपीएल से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी साझा की।
उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक रूप से जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचना चाहिए। पंचायत स्तर पर संवाद का उद्देश्य यही है कि पात्र परिवार जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं और बीपीएल सूची से वंचित न रहें।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। विधायक ने अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों से पात्र परिवारों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष विवेक मिंका, जिला परिषद सदस्य सुमित शर्मा, पंचायत प्रधान, उपप्रधान, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी और अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।