Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
Panipat: 181 people donated blood at a joint camp organized by Madad Seva Society and Rotary Panipat South (Amar Ujala Foundation).
{"_id":"6ab6967c5c9f48af47057e8c","slug":"video-panipat-181-people-donated-blood-at-a-joint-camp-organized-by-madad-seva-society-and-rotary-panipat-south-amar-ujala-foundation-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत: मदद सेवा सोसाइटी और रोटरी पानीपत साउथ ने सहयोग शिविर में किया 181 लोगों ने रक्तदान अमर उजाला फाउंडेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: मदद सेवा सोसाइटी और रोटरी पानीपत साउथ ने सहयोग शिविर में किया 181 लोगों ने रक्तदान अमर उजाला फाउंडेशन
पानीपत। मदद सेवा सोसाइटी पानीपत, रोटरी पानीपत साउथ और अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को सेक्टर-25 स्थित शगुन फार्म में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 181 लोगों ने रक्तदान किया। क्लब के प्रधान रोटेरियन गगन रावल और मदद सेवा सोसाइटी के अध्यक्ष वैभव बत्रा (विक्की) ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा पुण्य और मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। आपका दिया हुआ थोड़ा सा रक्त किसी डूबती हुई जिंदगी को नया जीवन दे सकता है। इससे शरीर में किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती, बल्कि नया खून बनने से स्वास्थ्य बेहतर रहता है। रक्तदाताओं को सम्मानित किय गया। इस मौके पर रोटेरियन अजय सरदाना, प्रतीक गर्ग, आशीष कुब्बा, डिस्टि्रक गवर्नर धीरज मिगलानी, प्रोजेक्ट चेयरमैन ललित जावा, विकास शर्मा, अमित आहूजा, गौरव चुघ, आशीष रावल, डॉ. सचिन गंभीर, अभिषेक चुघ, हीरा मनचंदा, मनोज डूडेजा, अमित गुप्ता व हेमंत मेहंदीरता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।