{"_id":"6921d87051908e096109044e","slug":"video-major-action-taken-in-case-of-pouring-chemical-laden-water-into-drains-and-sewers-2025-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत: नालों व ड्रेन में केमिकल युक्त पानी डालने के मामले में बड़ी कार्रवाई, सात फैक्टरी मालिकों और 20 ट्रैक्टर चालकों पर अभियोग दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: नालों व ड्रेन में केमिकल युक्त पानी डालने के मामले में बड़ी कार्रवाई, सात फैक्टरी मालिकों और 20 ट्रैक्टर चालकों पर अभियोग दर्ज
सीएम फ्लाइंग की टीम ने ग्रैप-3 के दौरान यमुना में जाने वाले नालों व ड्रेन में केमिकल युक्त पानी डालने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने सात फैक्टरी मालिकों और 20 ट्रैक्टर चालकों व मालिकों सहित 27 के खिलाफ सनौली खुर्द थाना की पुलिस ने बीएनएस की धाराए 223 बी, 270, 271 व 272 के तहत अभियोग दर्ज कराया है।
सीएम फ्लाइंग करनाल की टीम ने वीरवार रात को सनौली रोड पर कुराड फार्म के आसपास फैक्टरियों से केमिकल युक्त पानी ट्रैक्टर टैंकर में भरकर ड्रेन नंबर-2 में डालने के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने 13 ट्रैक्टर-टैंकरों को जब्त किया था। आरटीए ने इन पर 3.26 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने केमिकल युक्त पानी के नमूने लेकर जांच को भेजे थे।
सीएम फ्लाइंग के डीएसपी पवन वत्स ने पूरे मामले की रिपोर्ट ली और इस मामले में पुलिस कार्रवाई कराने के निर्देश दिए। टीम ने इसकी लिखित शिकायत पर सनौली खुर्द थाना पुलिस को दी। जिसमें कुराड़ फार्म के आसपास की सात फैक्टरी मालिक और 20 ट्रैक्टर चालकों व इनके मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। टीम में इंस्पेक्टर अनीष मलिक, एसआई राज सिंह, सुभाष चंद्र व जोगेंद्र, एएसआई विरेंद्र सिंह व रमेश के अलावा आरटीए व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का स्टाफ मौजूद साथ रहा।
सीएम फ्लाइंग की टीम ने केमिकल युक्त पानी डालने की शिकायत दी है। इसके आधार पर सात फैक्टरी मालिकों और 20 ट्रैक्टर टैंकर चालकों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द ही इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। वेदवाल, प्रभारी, थाना पुलिस सनौली खुर्द
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।