फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Performed Kanjak Pujan on Durga Ashtami and received the Mother Goddess's blessings.

Panipat News: दुर्गा अष्टमी पर किया कंजक पूजन कर लिया माता का आशीर्वाद

Tue, 20 Oct 2026 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 20 Oct 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Performed Kanjak Pujan on Durga Ashtami and received the Mother Goddess's blessings.
अंबाला छावनी में दुर्गा अष्टमी पर भोग लगाती कंजक। संवाद
अंबाला। शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर सोमवार को दुर्गा अष्टमी की धूम रही। शहर के विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। भक्तों ने मां दुर्गा और मां काली के दरबार में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया और विधि-विधान से कंजक पूजन (कन्या पूजन) किया। इस दौरान मंदिरों में माता के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

इस दौरान छावनी के हिल रोड स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में दुर्गा अष्टमी के पर विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। मंदिर में सुबह साढ़े छह बजे से आठ बजे तक सामूहिक पाठ किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इसके अलावा रात्रि में भव्य भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। मंदिर में सुबह नौ बजे दुर्गा महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। जिसमें भक्तों और सभा सदस्यों की और से आहुति डाली गई। इसके पश्चात दोपहर को मां का शृंगार, आरती और कन्याओं का पूजन किया गया। छावनी के प्रसिद्ध कालीबाड़ी मंदिर में सुबह सवेरे से ही भक्तजन मंदिर में पहुंचने लगे और लंबी कतारों में लगकर मां काली के दर्शन किए। भक्तों ने मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन किए। कई श्रद्धालु घरों से हलवा-पूरी का विशेष प्रसाद बनाकर लाए और कन्याओं को भोग लगाकर उनका आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed