Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
Heavy overnight rainfall in Panipat spells trouble for crops; 5,500 metric tonnes of paddy get soaked in market yards
{"_id":"6ae415ce64f8fda4020af495","slug":"video-heavy-overnight-rainfall-in-panipat-spells-trouble-for-crops-5500-metric-tonnes-of-paddy-get-soaked-in-market-yards-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत में देर रात झमाझम बारिश से फसलों पर आफत, मंडियों में भीगा 5500 मीट्रिक टन धान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में देर रात झमाझम बारिश से फसलों पर आफत, मंडियों में भीगा 5500 मीट्रिक टन धान
जिले में मौसम के बदले मिजाज ने किसानों और मंडी आढ़तियों की चिंता बढ़ा दी है। वीरवार को देर रात तक रुक-रुक कर हुई बारिश के बाद शुक्रवार सुबह भी आसमान में घने बादल छाए रहे। बेमौसम बारिश के कारण जिले की विभिन्न अनाज मंडियों में खुले में पड़ा लगभग 5500 मीट्रिक टन धान भीग गया।
सबसे अधिक 21 मिलीमीटर बारिश पानीपत तहसील में दर्ज की गई। देर रात तक तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी रहा, जिससे मंडियों में जलभराव की स्थिति बन गई। सुखाने के लिए रखा गया धान और बोरियों में बंद फसल दोनों ही पानी की चपेट में आ गए।
यहां इतनी बारिश हुई
पानीपत: 21 मिमी
समालखा: 09 मिमी
इसराना: 10 मिमी
बापोली: 10 मिमी
मतलौडा: 07 मिमी
किसान रामफल और कर्म सिंह का कहना है कि धान की कटाई और उठान का काम जोरों पर था, लेकिन अचानक हुई इस बारिश से पूरी व्यवस्था चरमरा गई है। भीगे हुए धान में नमी का स्तर बढ़ने से अब इसके खराब होने और मंडी में उचित दाम न मिलने का खतरा सता रहा है।
प्रशासन की ओर से मंडियों में तिरपाल और उठान के पुख्ता इंतजाम का दावा किया गया था, लेकिन अचानक हुई तेज बारिश से ये व्यवस्थाएं अपर्याप्त साबित हुईं। किसान और आढ़ती अब बची हुई फसल को तिरपाल से ढककर बचाने में जुटे हैं। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में भी बादल छाए रहने की संभावना जताई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।