फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The fourth Shri Shyam Shahi Shobhayatra (procession) will set out from Model Town on November 14.

Panipat News: मॉडल टाउन से 14 नवंबर को निकलेगी चतुर्थ श्री श्याम शाही शोभायात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
The fourth Shri Shyam Shahi Shobhayatra (procession) will set out from Model Town on November 14.
- खाटू धाम में बाबा श्याम के चरणों में अर्पित किया पहला निमंत्रण पत्र, दक्षिण भारत की झांकियां और जेईए बैंड रहेंगे आकर्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पानीपत। लखदातार सेवा समिति की ओर से श्री श्याम पाटोत्सव के उपलक्ष्य में 14 नवंबर को मॉडल टाउन क्षेत्र में चतुर्थ श्री श्याम शाही शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन के लिए समिति के प्रतिनिधियों ने राजस्थान के सीकर स्थित खाटू धाम पहुंचकर बाबा श्याम के चरणों में पहला निमंत्रण पत्र अर्पित किया और उन्हें शोभायात्रा में पधारने का निमंत्रण दिया।

संस्था के संस्थापक आशु दुआ ने बताया कि शोभायात्रा की तैयारियां इसी वर्ष फरवरी में बाबा श्याम को विधिवत नारियल अर्पित कर शुरू की गई थीं। अब तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा के मुख्यातिथि बाबा श्याम होंगे। वे दिव्य रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण करेंगे और श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देंगे।
विज्ञापन


दक्षिण भारत की झांकियां और जेईए बैंड रहेंगे आकर्षण
शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। देश का प्रसिद्ध जेईए बैंड बाबा श्याम के दिव्य रथ की अगवानी करेगा। वहीं, दक्षिण भारत से बुलाई गई विशेष झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। आयोजन के दौरान 21 भक्तों को श्याम खजाना वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैकड़ों श्रद्धालु हाथों में पवित्र निशान लेकर भजनों की धुन पर शोभायात्रा में शामिल होंगे। इस अवसर पर संस्था के प्रमुख सदस्य सुनंद शर्मा, वैभव छाबड़ा और विपिन अरोड़ा उपस्थित रहे।
37
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed