{"_id":"6ae4a077f5d339d7e506acde","slug":"430-students-at-jalalpur-pratham-school-were-given-tips-on-child-protection-and-cyber-safety-awareness-panipat-news-c-244-1-pnp1001-166867-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जलालपुर-प्रथम स्कूल में 430 विद्यार्थियों को बाल संरक्षण व साइबर सुरक्षा जागरूकता के दिए टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जलालपुर-प्रथम स्कूल में 430 विद्यार्थियों को बाल संरक्षण व साइबर सुरक्षा जागरूकता के दिए टिप्स
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सनौली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जलालपुर-प्रथम में शुक्रवार को विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इसमें बाल अधिकारों, बाल संरक्षण और साइबर अपराधों के विषयों में जागरूक किया। शिविर में लगभग 430 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
मुख्य वक्ता न्यायाधीश तरुण वर्मा ने विद्यार्थियों को कानून के प्रति जागरूक रहने और अपने अधिकारों को समझने की प्रेरणा दी। अधिवक्ता सक्षम शर्मा ने पॉक्सो अधिनियम, 2012 के तहत अच्छे और बुरे स्पर्श की पहचान कराई तथा किसी भी अप्रिय स्थिति में बिना डरे शिकायत करने की बात कही। मनोचिकित्सक रवि कुमार ने मानसिक स्वास्थ्य और एसआई दीपक कुमार ने ऑनलाइन ठगी, साइबर बुलिंग व सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल के तरीके बताए।
डॉ. हितेश चंद शर्मा, प्रधानाचार्य विनोद कुमार और बाल कल्याण अधिकारी रजनी गुप्ता ने किशोर न्याय अधिनियम और निःशुल्क विधिक सहायता पर प्रकाश डाला। शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों को बाल विवाह, शोषण और साइबर अपराधों के प्रति सतर्क करना था। अंत में यह संदेश दिया गया कि किसी भी परेशानी या उत्पीड़न की स्थिति में छात्र चुप न रहें, बल्कि अपने शिक्षकों और परिजनों को तुरंत सूचित करें।