फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Party workers from villages and polling booths will also attend the Congress rally at Delhis Ramlila Maidan on November 1st.

Panipat News: दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर की कांग्रेस की रैली में गांवों और बूथों से भी पहुंचेंगे कार्यकर्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
Party workers from villages and polling booths will also attend the Congress rally at Delhis Ramlila Maidan on November 1st.
-प्रदेश प्रभारी संजय दत्त और प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को आयोजित होने वाली वोट बचाओ-देश बचाओ महारैली की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय (पानीपत ग्रामीण) में शुक्रवार को संगठनात्मक बैठक हुई। बैठक में हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और महारैली अभियान की प्रभारी रितु वर्मा सोनी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
बैठक में पानीपत ग्रामीण की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, पूर्व व वर्तमान जनप्रतिनिधियों तथा युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, एससी, ओबीसी और बीसी सेल सहित विभिन्न फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि एक नवंबर की यह महारैली देश के लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान की रक्षा और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार से जुड़े गंभीर मुद्दों को लेकर आयोजित की जा रही है। आज चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर चर्चा जरूरी है। उन्होंने पानीपत ग्रामीण के नेताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक जनसंपर्क साधकर रामलीला मैदान में हरियाणा की ऐतिहासिक भागीदारी दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा लोकतंत्र और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने पानीपत के कार्यकर्ताओं की ऊर्जा की सराहना करते हुए एकजुटता से दिल्ली पहुंचने का संदेश दिया।
जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष रमेश मलिक ने शीर्ष नेतृत्व को आश्वस्त किया कि पानीपत ग्रामीण के तीनों विधानसभा क्षेत्रों से कांग्रेस परिवार पूरी एकजुटता के साथ एक नवंबर को दिल्ली पहुंचेगा। इस अवसर पर सचिन कुंडू, दिव्यांशु बुद्धिराजा, बलबीर वाल्मीकि, कंवर सिंह छौक्कर, दीपक खटकड़, धर्मपाल गुप्ता, धर्मेंद्र अहलावत, सुरेंद्र गौड़, सुभाष बठला, प्रियांश मलिक, दीपक मलिक, अंजू छौक्कर, शशि लूथरा, लक्ष्मी शर्मा, डॉ. जगबीर पार्षद और विकास शर्मा मौजूद रहे।
38

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed