Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
Congress and INSO leaders placed under house arrest in Panipat; police gear up ahead of Delhi protest
{"_id":"6aca0345cb4b79af2b0c8eb7","slug":"video-congress-and-inso-leaders-placed-under-house-arrest-in-panipat-police-gear-up-ahead-of-delhi-protest-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत में कांग्रेस और इनसो नेता नजरबंद, दिल्ली आंदोलन से पहले पुलिस ने कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में कांग्रेस और इनसो नेता नजरबंद, दिल्ली आंदोलन से पहले पुलिस ने कसी कमर
दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित आंदोलन को लेकर राजधानी और हरियाणा में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने के लिए पुलिस ने विपक्षी दलों के नेताओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में इनसो नेता राजिंदर ज़ैलदार को पुलिस ने नजरबंद कर दिया है, ताकि वे तय समय पर दिल्ली नहीं पहुंच सकें।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष के निवास पर पहुंची टीम
दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले इस विरोध प्रदर्शन का असर पानीपत में भी देखने को मिला। पानीपत के कांग्रेस जिला अध्यक्ष सरदार बलजीत सिंह जी को आंदोलन में शामिल होने से रोकने के लिए स्थानीय पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। इसी सिलसिले में सिटी एसएचओ कतार सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ उनके निवास स्थान पर पहुंचे और वहां स्थिति का जायजा लिया।
पुलिस का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि स्थानीय स्तर पर कोई भी नेता या कार्यकर्ता जंतर-मंतर पर चल रहे धरने-प्रदर्शन का हिस्सा बनने के लिए दिल्ली की ओर कूच न कर पाएं। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में विरोध के सुर तेज हो गए हैं और नेताओं द्वारा पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।