फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Villagers were informed about the adverse effects of substance abuse.

Panipat News: ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों की दी जानकारी

Sat, 10 Oct 2026 03:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 10 Oct 2026 03:57 AM IST
विज्ञापन
Villagers were informed about the adverse effects of substance abuse.
इसराना। पुलिस की नशा मुक्त अभियान की टीम ने शुक्रवार को लाखु बुआना गांव के राजकीय विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम किया। इसमें विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। इसके साथ ही पुलिस टीम ने गांव में ग्रामीणों से संवाद किया।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी। विद्यार्थियों को बताया गया कि नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसकी शिक्षा, परिवार, कॅरिअर और भविष्य को भी प्रभावित करती है। नशा व्यक्ति की सोचने-समझने की क्षमता को कमजोर कर उसे गलत दिशा में ले जा सकता है। टीम ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने मित्रों व आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। अभियान के जिला नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक प्रणय कुमार ने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और पानीपत को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस की ओर से लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशे को जड़ से समाप्त करने के लिए युवाओं को स्वयं जागरूक होकर अपने साथियों और समाज के अन्य लोगों को भी जागरूक करना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed