फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Message of de-addiction conveyed during the Abhigraha Mahotsav.

Panipat News: अभिग्रह महोत्सव पर दिया नशा मुक्ति का संदेश

Sat, 10 Oct 2026 03:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 10 Oct 2026 03:57 AM IST
विज्ञापन
Message of de-addiction conveyed during the Abhigraha Mahotsav.
कार्यक्रम में राजेश मुनि से आशीवाद लेने पहुंचे मुख्यातिथि मंत्री विपुल गोयल व अन्य। संवाद
पानीपत। जैन मुनि डॉ. राजेश मुनि का 2500वां अभिग्रह महोत्सव सेक्टर-25 स्थित ओरेलिया बैंक्वेट हॉल में शुक्रवार को किया गया। इसके साथ नशा मुक्ति अभियान शुरू किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का दौरा अंतिम समय में रद्द होने पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण सहित प्रदेश सरकार के तीन प्रमुख मंत्री और प्रदेशाध्यक्ष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण जैन समाज की ओर से नशा मुक्ति के खिलाफ चलाया गया जन-जागरूकता अभियान और एक दिन में 20,870 संकल्प पत्र भरकर विश्व रिकॉर्ड बनाना रहा।
विज्ञापन

शहरी स्थानीय निकाय, नागरिक उड्डयन एवं राजस्व मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि अभिग्रह महोत्सव समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने की एक अत्यंत सराहनीय पहल है। उन्होंने भगवान महावीर के अहिंसा, संयम और आत्मानुशासन के सिद्धांतों को आज के दौर में भी मानवता के लिए पूरी तरह प्रासंगिक बताया। विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि नशा हमारे सामने एक गंभीर चुनौती है और इससे निपटने के लिए प्रत्येक परिवार को जागरूक होना होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का जिक्र करते हुए कहा कि युवाओं को राष्ट्र निर्माण में आगे बढ़ाने के लिए सामाजिक संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि संकल्प शक्ति व्यक्ति को कठिन लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा देती है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रखकर शिक्षा, खेल और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन

पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा कि सामाजिक बुराइयों को जड़ से मिटाने के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे को ना और खेलों को हां का मूल मंत्र अपनाएं। उन्होंने संस्था को अगले वित्त वर्ष में 11 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि जैन संतों का तप, त्याग, संयम और अनुशासित जीवन समाज को सदैव सही मार्ग दिखाता रहा है। जैन समाज धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों के साथ मानव सेवा के कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। इस मौके पर पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज, भारत विकास परिषद से जुड़े वरिष्ठ नेता सुरेश जैन, मेयर कोमल सैनी, राजेश गोयल, भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, जगदीश जैन, विजय जैन, महाबीर प्रसाद जैन, राजपाल जैन, डॉ. ईश्वर जैन, वीरेंद्र जैन, भावना जैन, राज्यसभा सदस्य संजय भाटिया के पुत्र चांद भाटिया और पूर्व मंत्री बच्चन सिंह आर्य के पुत्र अशोक आर्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन में 20,870 संकल्प पत्र भरकर बनाया गया विश्व रिकॉर्ड
इस नशा मुक्ति अभियान के तहत चार अक्तूबर को एक ही दिन में 20,870 संकल्प पत्र भरवाकर एक नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया गया। यह उपलब्धि समाज में नशे के दुष्परिणामों के प्रति बढ़ती जागरूकता और जनसहभागिता की एक मिसाल है, जिससे एक स्वस्थ और सुरक्षित समाज के निर्माण का संकल्प मजबूत हुआ है।

कार्यक्रम में राजेश मुनि से आशीवाद लेने पहुंचे मुख्यातिथि मंत्री विपुल गोयल व अन्य। संवाद

कार्यक्रम में राजेश मुनि से आशीवाद लेने पहुंचे मुख्यातिथि मंत्री विपुल गोयल व अन्य। संवाद

कार्यक्रम में राजेश मुनि से आशीवाद लेने पहुंचे मुख्यातिथि मंत्री विपुल गोयल व अन्य। संवाद

कार्यक्रम में राजेश मुनि से आशीवाद लेने पहुंचे मुख्यातिथि मंत्री विपुल गोयल व अन्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed