फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Congress and INSO leaders placed under house arrest; police gear up regarding Delhi protest in Panipat

पानीपत: कांग्रेस और इनसो नेता नजरबंद, दिल्ली आंदोलन को लेकर पुलिस ने कसी कमर; नेताओं के घरों पर पुलिस बल तैनात

Sat, 10 Oct 2026 02:05 PM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sat, 10 Oct 2026 02:05 PM IST
सार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले इस विरोध प्रदर्शन का असर पानीपत में भी देखने को मिला। पानीपत के कांग्रेस जिला अध्यक्ष सरदार बलजीत सिंह जी को आंदोलन में शामिल होने से रोकने के लिए स्थानीय पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई।

विज्ञापन
Congress and INSO leaders placed under house arrest; police gear up regarding Delhi protest in Panipat
पानीपत पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित आंदोलन को लेकर राजधानी और हरियाणा में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने के लिए पुलिस ने विपक्षी दलों के नेताओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में इनसो नेता राजिंदर ज़ैलदार को पुलिस ने नजरबंद कर दिया है, ताकि वे तय समय पर दिल्ली नहीं पहुंच सकें।

विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष के निवास पर पहुंची टीम
दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले इस विरोध प्रदर्शन का असर पानीपत में भी देखने को मिला। पानीपत के कांग्रेस जिला अध्यक्ष सरदार बलजीत सिंह जी को आंदोलन में शामिल होने से रोकने के लिए स्थानीय पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। इसी सिलसिले में सिटी एसएचओ कतार सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ उनके निवास स्थान पर पहुंचे और वहां स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन


पुलिस का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि स्थानीय स्तर पर कोई भी नेता या कार्यकर्ता जंतर-मंतर पर चल रहे धरने-प्रदर्शन का हिस्सा बनने के लिए दिल्ली की ओर कूच न कर पाएं। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में विरोध के सुर तेज हो गए हैं और नेताओं द्वारा पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed