{"_id":"694419db6d4bf199400df492","slug":"video-commotion-in-the-railway-station-parking-lot-2025-12-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन की पार्किंग में हंगामा, चाबी न देने पर लॉबी गार्ड ने कर्मचारी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन की पार्किंग में हंगामा, चाबी न देने पर लॉबी गार्ड ने कर्मचारी को पीटा
रेलवे स्टेशन के गेट नंबर दो पर स्थित पार्किंग में वीरवार को कार्यरत एक कर्मचारी के साथ रेलवे लॉबी गार्ड द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना वीरवार सुबह की है, जब वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद हुआ। मतलौडा निवासी टिंकू ने बताया कि वह रेलवे के गेट नंबर दो पर बनी पार्किंग में कर्मचारी के रूप में कार्यरत है। वीरवार सुबह करीब छह बजे रेलवे लॉबी में तैनात गार्ड अमित ड्यूटी पर जाने के लिए अपना वाहन खड़ा करने वहां पहुंचा। इसी दौरान गार्ड ने पास ही स्थित रेलवे वर्कशॉप में लगे ताले की चाबी टिंकू से मांगी।
टिंकू के अनुसार उसने गार्ड को बताया कि उसके पास उस ताले की चाबी नहीं है। इस पर गार्ड ने ताला तोड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान गार्ड को शक हुआ कि पार्किंग कर्मचारी उसका वीडियो बना रहा है। इसी बात को लेकर गार्ड भड़क गया और उसने टिंकू के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना के समय मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों और लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। मारपीट में टिंकू को चोटें आईं, जिसके बाद उसने घटना की शिकायत जीआरपी थाने में दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।