{"_id":"6ae4c20703e816ef4b060674","slug":"video-palwal-civil-hospital-receives-nqas-certification-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"पलवल नागरिक अस्पताल को मिला एनक्यूएएस प्रमाणन, हर साल मिलेंगे 20 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलवल नागरिक अस्पताल को मिला एनक्यूएएस प्रमाणन, हर साल मिलेंगे 20 लाख रुपये
पलवल जिला नागरिक अस्पताल ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वर्षों के प्रयास के बाद अस्पताल को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) प्रमाणन मिल गया है। मूल्यांकन में अस्पताल ने 90.03 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इस प्रमाणन के तहत अगले तीन वर्षों तक केंद्र सरकार की ओर से हर साल करीब 20 लाख रुपये का विशेष फंड दिया जाएगा। इस राशि का उपयोग अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने, दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, साफ-सफाई व्यवस्था सुधारने और चिकित्सा मशीनों के रखरखाव में किया जाएगा। तीन सदस्यीय टीम ने अस्पताल के 16 विभागों का निरीक्षण किया था। वर्ष 2014 से प्रमाणन के लिए प्रयासरत अस्पताल को पहली बार यह उपलब्धि मिली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।