Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Pauri News
›
Pauri:The bridge connecting Doria-Kainur has not been built for ten years, and people are risking their lives through the broken road
{"_id":"6ae46d2235a927c28704b93a","slug":"video-paurithe-bridge-connecting-doria-kainur-has-not-been-built-for-ten-years-and-people-are-risking-their-lives-through-the-broken-road-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"दस साल से नहीं बना डोरिया-कैन्यूर को जोड़ने वाला पुल, टूटे रास्ते से जान जोखिम में डालकर आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस साल से नहीं बना डोरिया-कैन्यूर को जोड़ने वाला पुल, टूटे रास्ते से जान जोखिम में डालकर आवाजाही
पौड़ी जिले के थलीसैंण विकासखंड में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति को दर्शाता एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला बच्चे को पीठ पर बांधकर टूटे हुए संगुड़ी पैदल पुल को पार करती दिखाई दे रही है। हालांकि, अमर उजाला इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
डोरिया और कैन्यूर गांव को जोड़ने वाला यह पुल वर्ष 2016 में टूट गया था, लेकिन करीब एक दशक बाद भी इसका निर्माण नहीं हो पाया है। ग्रामीण विजय बिष्ट और राजकुमार के अनुसार, पुल नहीं होने से लोगों को करीब पांच किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। इससे बचने के लिए ग्रामीण जोखिम उठाकर टूटे पुल से नदी पार करने को मजबूर हैं। ग्रामीण कई बार पुल निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन भी कर चुके हैं। उस समय राजस्व प्रशासन ने पुल की डीपीआर तैयार कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक निर्माण शुरू नहीं हो पाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।